शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा, 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़कर नौटंकी, सात घंटे मान-मनौव्वल के बाद नीचे उतारा युवक

कोरबा में एक शराबी का हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है| इसका लाइव वीडियो सामने है, जिसमें शराब के नशे में धुत युवक ने 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़कर पूरे गांव में हड़कंप मचा दिया। करीबन सात घंटे मान-मनौव्वल के बाद युवक के नीचे उतरने पर परिजनों के साथ गांव वाले और पुलिस ने राहत की सांस ली.

 

छत्तीसगढ़ में युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़कर कर रहा अपनी प्रेमिका को बुलाने की मांग

 

घटना करतला थाना के नोन्दरहा बरकोंना गांव का है, जहां युवक देव सिंह राठिया शराब के नशे में 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टॉवर पर चढ़ गया. दो बच्चों का पिता देव सिंह नशे में धुत होकर कभी टॉवर में ऊपर-नीचे होता रहा. इधर नीचे खड़े पत्नी, बच्चे और गांव वाले उसे उतरने के लिए घंटो गिड़गिड़ाते रहे, लेकिन वह टस से मस नहीं हुआ.

 

सिस्टम से तंग आकर किसान चढ़ा बिजली के टॉवर पर, अधिकारियों के छूटे पसीने

 

See also  पामगढ़ के लीलागर नदी में 4 दिन बाद मिली बही महिला की लाश, पैर फिसलने से हुई थी घटना

 

खबर आग की तरह फैली और मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई. सूचना पर करतला थाना प्रभारी गणेश यादव टीम के साथ पहुंचे, तहसीलदार को भी बुलाया गया. आखिरकार 7 घंटे की कड़ी समझाइश के बाद युवक को सकुशल नीचे उतारा गया, तब जाकर परिजनों के साथ गांव वालों और पुलिस ने राहत की सांस ली.