असम में भूपेश बघेल और गौरव गोगोई की काफिले पर हुआ पथराव, गाड़ियों के शीशे टूटे, कुछ लोगों ने दिखाए काले झंडे

असम के नगांव लोकसभा उपचुनाव के कैंपेन के दौरान सोमवार, 21 सितंबर 2026 को समागुड़ी इलाके में कांग्रेस नेताओं के काफिले पर पथराव को लेकर तनाव पैदा हो गया. इस काफिले में छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और असम कांग्रेस प्रभारी भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई, सांसद रकीबुल हुसैन और पार्टी उम्मीदवार सिबामोनी बोरा समेत कई नेता मौजूद थे.

 

रास्ते में रोके जाने धक्कामुक्की और पथराव को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा फार्म हाउस में रची गई थी हत्या की साजिश : सांसद चंद्रशेखर आजाद

 

 

काले झंडे दिखाने के बाद बिगड़ा माहौल

जब बरमा इलाके से कांग्रेस का काफिला गुजर रहा था, तब इस दौरान कुछ लोगों ने कथित तौर पर काले झंडे दिखाए और ‘गो बैक’ के नारे लगाए. इसके बाद कांग्रेस और बीजेपी समर्थकों के बीच विवाद बढ़ गया और काफिले में शामिल कुछ गाड़ियों पर पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में नकाब पहने लोगों की तरफ से काफी दूर से पत्थर फेंके जाने का भी जिक्र है. इस पथराव में कई कार के शीशे टूट गए, कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि उसके नेताओं को निशाना बनाया गया. हालांकि हिंसा की शुरुआत किसने की और पूरी घटना के लिए कौन जिम्मेदार है, ये अभी कंफर्म नहीं हो पाया है.

See also  पामगढ़ के चोरभट्टी में 10 लोगो का लिया  RT-PCR सैम्पल, देखें VIDEO

 

 

बिलासपुर में दो पक्षों जमकर बवाल, एक-दूसरे पर हुए पथराव, छोड़े गए आशु गैस के गोले, भारी पुलिस बल की तैनाती

 

 

भूपेश बघेल का सीएम हिमंत पर निशाना

भूपेश बघेल ने अपनी कार का वीडियो शेयर करते हुए एक्स पर लिखा, ‘आज नगांव में चुनाव प्रचार के लिए जा रहे कांग्रेस के काफिले पर भाजपा के लोगों ने प्राणघातक हमला किया है. हमारी कारों पर पत्थरों से हमले हुए, कार का शीशा टूट गया. अंदर बैठे एआईसीसी के सचिव मनोज चौहान और अन्य साथियों को चोटें आईं हैं.’

‘मैं और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गौरव गोगोई जिस कार में थे उस पर तो एसिड तक फेंका गया. गनीमत है कि कार के शीशे बंद थे. मोटर साइकिलों पर बड़ी दूर तक हमारा पीछा तक किया गया. कुछ में भाजपा के झंडे भी लगे थे. बहुत ‌से साथी घायल हुए हैं. हमने थाने में रपट लिखाई है. फिर हम कलेक्टर और एसपी से भी मिले.’

See also  भिलाई में जैतखाम परिसर में लोहे के रॉड से मचाया उत्पात, सतनामी समाज ने बताया बड़ी साजिश

‘आज भाजपा का चेहरा एक बार फिर बेनकाब हुआ है. सीएं हिमंत बिस्वा सरमा के गुंडाराज का पर्दाफाश हुआ है. एक सवाल चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर भी है क्योंकि आचार संहिता के बाद कानून व्यवस्था चुनाव आयोग की जिम्मेदारी होती है. भाजपा के इस हमले की वजह है लोकसभा उपचुनाव चुनाव में हारने का डर. न कांग्रेस डरने वाली है और न असम की जनता. हम लड़ेंगे और जीतेंगे.’

 

 

शिवाजी जयंती पर हिंसा की आग: तीन राज्यों में पथराव और आगजनी, हिंदू-मुस्लिम तनाव बढ़ा

 

गौरव गोगोई का बीजेपी पर आरोप

गौरव गोगोई ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि उनके और भूपेश बघेल की कार पर पत्थर और बोतलें फेंकी गईं. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस को पहले ही भीड़ कंट्रोल करने के लिए कहा गया था. कांग्रेस ने घटना की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. नगांव लोकसभा उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि 9 अक्टूबर को वोटों की गिनती होगी. कांग्रेस ने सिबामोनी बोरा को उम्मीदवार बनाया है.

See also  कद्दावर नेता और राकांपा प्रमुख शरद पवार ने घोषणा की कि वह भविष्य में कोई भी चुनाव नहीं लड़ना चाहते

 

सिक्योरिटी बढ़ाई गई

इस घटना के बाद इलाके में पुलिस और अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया. सुरक्षाबलों पर भी पथराव की खबर सामने आई है. बाद में कांग्रेस नेताओं को सुरक्षा घेरे में वहां से निकाला गया. अब पुलिस आरोपों की जांच और आरोपियों की तलाश कर रही है.