कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के बागबुड़ा गांव में किसान ने कीटनाशक खाकर जान दे दी। मृतक की पहचान 55 साल के परदेसी राम कंवर के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक, वह कर्ज और खेती का काम अकेले संभालने के कारण परेशान रहता था। किसान के बेटे सुनील कुमार ने बताया कि परिवार में 3 बेटे और 1 बेटी हैं। परिवार के पास करीब 3 एकड़ जमीन है। खेती का पूरा काम परदेसी राम अकेले ही करते थे। बेटे घर पर रहते थे, लेकिन खेती के काम में हाथ नहीं बंटाते थे।
MSP बढ़ने से सरकार को राहत, किसानों को मिली निराशा, केवल 15 रुपये का बोनस मिलेगा
इस बात को लेकर वह अक्सर कहते थे कि खेती का सारा बोझ उन्हें अकेले उठाना पड़ता है। परिजनों के मुताबिक, परदेसी राम पर करीब 30 हजार रुपए का कर्ज भी था। कर्ज और अकेले खेती संभालने के दबाव के चलते वह परेशान रहने लगे थे। हालांकि, उन्होंने परिवार से इस बारे में ज्यादा बात नहीं की थी। सुनील ने बताया कि परदेसी राम ने कल घर में ही कीटनाशक खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर गए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
कर्ज तले दबे होटल मालिकों ने थानाभवन और उत्तराखंड में तीन जगह एटीएम काटकर चोरी का प्रयास किया
सुनील के मुताबिक, परदेसी राम पहले भी कहते थे कि काम बहुत ज्यादा है और उनसे अकेले नहीं संभल रहा। परिवार ने उन्हें समझाया था कि सभी मिलकर खेती का काम संभाल लेंगे। इसके बावजूद वह लगातार चिंता में रहते थे। घटना की सूचना उरगा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।
एक ही परिवार के चार सदस्यों ने खाया जहर, पति-पत्नी और बेटे की मौत, कर्ज के चलते उठाया खौफनाक कदम