पामगढ़ में आधी रात घर से लापता हुई नाबालिक लड़की, शिकायत के बाद जांच की जुटी पुलिस, अज्ञात व्यक्ति की तलाश

जांजगीर जिला के पामगढ़ में आधी रात घर से एक नाबालिक लड़की के लापता होने की सूचना मिली है। परिजनों ने अज्ञात व्यक्ति पर भागकर जाने की संभावना जताई है| परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही जांच शुरू करती है।

 

मिली जानकारी के अनुसार गांव भादरा निवासी राजेश काठे ने थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी 17 वर्षीय बच्ची बबीता काठे 19 सितंबर की रात लगभग 2:00 बजे के आसपास घर से बिना बताए कहीं चली गई है। उन्होंने बताया की खाना खाने के बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए थे | रात जब वह लघुशंका करने के लिए उठा तो अपनी बेटी को कमरे में नहीं पाया इसके बाद वह अपने रिश्तेदारों के घर पूछताछ की थी लेकिन वह कहीं नहीं मिली।

परिजनों ने शिकायत में किसी अज्ञात व्यक्ति का जिक्र आ रहा है जिन्होंने नाबालिक को बहला फुसला कर भाग ले जाने की संभावनाएं भी जाता रही है। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है।

See also  रायपुर : छत्तीसगढ़ के वित्तीय प्रबंधन में वित्त अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका: वित्त मंत्री ओपी चौधरी