जांजगीर जिले में शिक्षा के मंदिर को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। पामगढ़ ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला भाटापारा भुईगांव में पदस्थ प्रधान पाठक योगेश्वर सिंह कंवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में प्रधान पाठक कथित तौर पर शराब के नशे में धुत नजर आ रहे हैं।
जांजगीर : नशे में धुत्त होकर शादी में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार, बैरंग लौटी बरात, पुलिस ने किया युवती का सम्मान
बताया जा रहा है कि प्रधान पाठक शराब के नशे में स्कूल पहुंचे थे। इसी दौरान पंचायत प्रतिनिधि द्वारा उन्हें मना किया गया। आरोप है कि मना करने पर प्रधान पाठक ने पंचायत प्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार किया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।
CG : नशे में धुत्त शिक्षक पहुंचा स्कूल, बच्चों ने कर दी चप्पलों की बारिश, वीडियो वायरल
मामला पामगढ़ ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक शाला भाटापारा भुईगांव का बताया जा रहा है। यहां प्रधान पाठक के पद पर पदस्थ योगेश्वर सिंह कंवर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में वह कथित तौर पर शराब के नशे में दिखाई दे रहे हैं। वहीं, वीडियो में पंचायत प्रतिनिधि द्वारा प्रधान पाठक को नशे की हालत में स्कूल आने से मना किए जाने की बात सामने आ रही है। इसके बाद दोनों के बीच विवाद की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। आरोप है कि प्रधान पाठक ने पंचायत प्रतिनिधि के साथ दुर्व्यवहार किया।
पामगढ़ में नशेड़ी की बाइक चोरी, शराब के नशे में धुत्त, सो गया मुक्तिधाम में, होश आया तो बाइक पार
अब पामगढ़ ब्लॉक के भाटापारा भुईगांव स्कूल के प्रधान पाठक का वीडियो सामने आने के बाद एक बार फिर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर शिक्षा के मंदिर में इस तरह की घटनाएं कब तक सामने आती रहेंगी। वायरल वीडियो में प्रधान पाठक के कथित तौर पर शराब के नशे में होने और पंचायत प्रतिनिधि द्वारा मना किए जाने के बाद दुर्व्यवहार किए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल प्रधान पाठक योगेश्वर सिंह कंवर से जुड़ा यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और मामले को लेकर चर्चा तेज है।