CG : नशे में धुत्त शिक्षक पहुंचा स्कूल, बच्चों ने कर दी चप्पलों की बारिश, वीडियो वायरल 

जगदलपुर जिला में स्कूली बच्चों द्वारा अपने ही स्कूल के शिक्षक को चप्पल फेंककर मारने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. जानकारी के मुताबिक, यह वीडियो बस्तर विकासखंड के प्राथमिक शाला पली भाटा का है. जहां एक शराबी शिक्षक से परेशान बच्चों ने उसे सबक सिखाने की योजना बनाई और जैसे ही शिक्षक शराब के नशे में स्कूल पहुंचा बच्चों ने उसपर चप्पल और जूतों की बारिश कर दी.

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षक रोजाना शराब के नशे में स्कूल आया करता था और उस वक्त भी शराब के नशे में स्कूल पहुंचा था. यह वीडियो गांव में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है. सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. बता दें कि फिलहाल इस मामले पर किसी अधिकारी ने जवाब नहीं दिया है, इस वीडियो की पुष्टि हम नहीं करते हैं

See also  छत्तीसगढ़ की राजकीय पक्षी है ‘पहाड़ी मैना’ : राष्ट्रीय उद्यान से लगे गांवों तक अब राजकीय पक्षी की गूंज रही मीठी बोली