CG : 4 साल के लिव-इन रिलेशन का खौफनाक अंत, दबाव के बाद युवक ने लगाई फांसी, युवती गिरफ्तार

कवर्धा जिला में लिव-इन पार्टनर को शादी के लिए दबाव के बाद युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली | दोनों के बीच 4 साल से लिव-इन रिलेशन चल रहा था| सिटी कोतवाली पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के आरोप में 36 वर्षीय अमीना ताज को गिरफ्तार किया है।

 

शादीशुदा पुरुष का लिव-इन रिलेशनशिप में रहना कोई अपराध नहीं, हाईकोर्ट का अहम फैसला

 

मिली जानकारी के अनुसार, मामला कवर्धा जिले के सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र का है। बताया ​जा रहा है कि मृतक आलोक दुबे करीब चार साल से अमीना के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रहा था। आरोप है कि अमीना अपने साथ निकाह करने का दबाव बना रही थी।

 

दुर्ग : बेटे को पसंद नहीं आया माँ का लिव-इन रिलेशनशिप, पार्टनर पर 2 बच्चों ने फावड़े से किया ताबड़तोड़ हमला, हुई मौत

 

शादी से इनकार करने पर बलात्कार के मामले में फंसाने की धमकी देकर मानसिक प्रताड़ना देने का भी आरोप है। इसी दबाव से परेशान होकर आलोक ने 29 जुलाई को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच, पोस्टमार्टम और वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने धारा 108 बीएनएस में अपराध दर्ज किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

See also  अजा विकास प्राधिकरण में मिलेगा पामगढ़ को प्रतिनिधित्व : राज्य मंत्री किस्मत लाल नन्द

 

 

CG : लिव-इन रिलेशनशिप के 10 साल बाद खौफनाक अंत, घर पर खून से लथपथ मिली युवक की लाश