CG : ट्रक और डीजे वाले पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत, पांच लोगों की दर्दनाक मौत, 2 लोग गंभीर रूप से घायल

बालोद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।  जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। मिली जानकारी के अनुसार बस्तर को राजधानी रायपुर से जोड़ने वाली नेशनल हाईवे 30 पर मरकटोला घाट में एक ट्रक और डीजे वाले पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत हो गई। दोनो के बीच टक्कर इतनी भीषण थी कि, पिकअप के परखच्चे उड़ गए और भारी भरकम ट्रक पलट गया। हादसा पुरूर थाना क्षेत्र में हुआ है।

 

जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, बोलेरो-वैगनआर में जबरदस्त भिड़ंत, पिता-पुत्र की मौके पर ही मौत, पत्नी व भांजा गंभीर

बताया जा रहा है कि डीजे से भरी वाहन सड़क किनारे खड़ी हुई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

See also  RRB सेक्शन कंट्रोलर भर्ती: परीक्षा तिथि घोषित, CBT में नहीं होगी अंग्रेज़ी और जीके

 

पामगढ़ में कार और सवारी बस में जबरदस्त भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, पलटी बस, 2 दर्जन से अधिक घायल, घायल ने बताया कैसे हुआ हादसा

 

मिली जानकारी के मुताबिक, पिकअप में 10 युवक सवार थे। उनमें से 3 की मौके पर मौत हो गई, वहीं 2 की हास्पिटल के रास्ते में जान चली गई। 5 अन्य भी घायल हैं, जिलने से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा इतना जबरदस्त था कि, धान की बारियों से भरा विशालकाय ट्रक ना सिर्फ पलट गया बल्कि, धान के बारे सड़क पर इधर-उधर बिखर गए। घायलों को धमतरी जिला हास्पिटल में भर्ती कराया गया है।

 

कोरबा ; जांजगीर : कार और बाइक के बीच जबरदस्त भिड़ंत, तीन दोस्तों की मौके पर ही दर्दनाक मौत, 1 गंभीर

 

​घटना की सूचना मिलते ही मौ​के पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है और पांचों शवों को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दी है। हादसा NH30 पर मरकाटोला घाट के पास हुआ है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

See also  छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल: राज्य कर्मचारियों को बिना प्रीमियम 1.60 करोड़ का बीमा कवर