CG : महानदी में पानी के बीच बहती आई शराब की बोतलें, जान की फिक्र छोड़कर शराब की बोतलें निकालने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ करते दिखे लोग

छत्तीसगढ़ के धमतरी में इस समय महानदी में बाढ़ आई हुई है. यहां बाढ़ ने सब कुछ अपनी चपेट में ले लिया है. इसी बीच ऐसी तस्वीरें आई हैं, जो सबको चौंका देंगी. यहां महानदी में आई बाढ़ के बीच पानी में बहती शराब की बोतलों को पकड़ने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई. लोग नदी के तेज बहाव और अपनी जान की फिक्र छोड़कर शराब की बोतलें निकालने के लिए तरह-तरह के जुगाड़ करते दिखे.

घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. जानकारी के अनुसार, कुरुद इलाके में स्थित नारी गांव की देशी शराब की दुकान महानदी की बाढ़ में डूब गई. इससे दुकान में कार्टून में रखी देशी शराब की बोतलें पानी में तैरने लगीं. पुल के ऊपर से लोगों ने पानी में तैरती शराब की बोतलों को देखा. बस फिर क्या था लोग बहती शराब की बोतलों को पकड़ने के लिए भारी संख्या में जुट गए.

See also  चैतन्य बघेल पर शराब घोटाले का मामला, हाईकोर्ट ने दी राहत

 

पामगढ़ जनपद परिसर में शराब सुपर 36 का जलवा, चखने के साथ बिखरे में मिले बोतले, परिसर में शराबखोरी से उठने लगे सवाल

 

इस समय महानदी उफान पर

जो वीडियो सामने आया है, उसमें लोग रस्सी और बांस के सहारे शराब लूटने की कोशिश करते हुए देखे जा सकते हैं. लोग पुल के ऊपर से ही पानी में बहती शराब की बोतलें पकड़ने का जुगाड़ करने लगे. यहां तक की मछली पकड़ने वाला जाल तक पानी में फेंका गया, ताकि उसमें शराब की बोतलें फंस जाएं. सबसे बड़ी चिंता की बात ये है कि इस समय महानदी उफान पर है और पानी का बहाव बेहद तेज है.

 

बिलासपुर : कर्ज से छुटकारा पाने बनाई शराब दुकान में लूट की योजना, गैस कटर, ग्राइंडर कटर मशीन, छेनी नहीं तोड़ पाई तिजौरी, 3 आरोपी गिरफ्तार, 1 फरार

 

प्रशासन लोगों से कर रहा है ये अपील

इसके बावजूद भी शराब की बोतलें पकड़ने के लिए लोग नदी के बेहद करीब तक गए. शराब के लिए लोगों की ओर से की गई लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती थी. अगर कोई पानी में गिरता तो उसको बचाना बहुत मुश्किल था. यहां बाढ़ के हालात को देखते हुए प्रशासन लगातार लोगों से ये अपील कर रहा है कि वो नदी, पुल और तेज बहाव वाले इलाकों से दूरी बनाएं. फिलहार घटना का वीडियो देखकर सभी हैरान हैं.

See also  वैशविक संकट के बीच डामर का वैकल्पिक रास्ता निकाले, सुधारे सड़कों की दशा: उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन