धमतरी शहर के एक लॉज में रविवार को एक युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार युवती अपने बॉयफ्रेंड से मिलने धमतरी आई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है| वही मामले की जाँच शुरू कर दी है| घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है |
जांजगीर : प्रेमी से वीडियो कॉल पर बातें करते फंदे से झूली छात्रा, कमरे में लटकती मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
बताया जा रहा है कि मृतका की पहचान कवर्धा निवासी पिंकी मानिकपुरी के रूप में हुई है। लॉज में रहने के दौरान युवती और उसके बॉयफ्रेंड के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। इसके बाद युवती ने कथित तौर पर फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
CG : पेड़ से लटकती मिली दो दोस्तों की लाश, एक ही फंदे पर लटके लोगों ने देखा, क्षेत्र में मची हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
पुलिस फिलहाल घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है। युवती के बॉयफ्रेंड से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही घटना के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
CG : जंगल में प्रेमी युगल की पेड़ पर लटकती मिली लाश, 8 दिनों से थे लापता