बिहार के भोजपुर जिले में ऑर्केस्ट्रा और शादी-बर्थडे पार्टियों में नाबालिग लड़कियों से जबरन डांस कराने का मामला सामने आया है। बिहार पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने रतनपुर गांव में छापेमारी कर छत्तीसगढ़ की तीन नाबालिग लड़कियों को मुक्त कराया है। पुलिस ने इस मामले में भोजपुर के रंजीत सिंह उर्फ गुड्डू सिंह और छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की सलमा बेगम को गिरफ्तार किया है। दोनों पर बच्चियों को डांस कराने और उनके श्रम का भुगतान नहीं करने समेत गंभीर आरोप लगाए गए हैं।
पिता अपनी ही 3 बेटियों के साथ किया रेप, 4 बार कराया गर्भपात, 2 बच्ची नाबालिग
भोजपुर पुलिस के मुताबिक तीनों बच्चियों को रतनपुर गांव में रंजीत सिंह के ठिकाने पर रखा गया था। सूचना मिलने के बाद भोजपुर एसपी अवधेश कुमार दीक्षित के निर्देश पर सदर एसडीपीओ-1 सह साइबर डीएसपी रौशन कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई। महिला पुलिसकर्मियों की टीम ने गुरुवार शाम ठिकाने पर दबिश दी और तीनों नाबालिगों को सुरक्षित बाहर निकाला। पुलिस के सामने बच्चियों ने बताया कि उनसे शादी और जन्मदिन की पार्टियों में डांस कराया जाता था। उनका आरोप है कि लंबे समय तक काम कराने के बावजूद उन्हें एक भी पैसा नहीं दिया गया। मामले की जानकारी बाल कल्याण समिति को भी दी गई है।
क्या पति नाबालिग पत्नी के साथ यौन संबंध बना सकता है?, क्या पति पर लग सकता है पॉक्सो एक्ट?
जांच में छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले की सलमा बेगम का नाम सामने आया है। स्थानीय रिपोर्ट के मुताबिक सलमा को मुक्त कराई गई बच्चियों की कथित मौसी बताया गया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि रंजीत सिंह ने सलमा के माध्यम से बच्चियों को छत्तीसगढ़ से बिहार बुलाया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम और बंधुआ मजदूरी कानून के तहत अपराध दर्ज किया है। तीनों बच्चियों को फिलहाल संरक्षण में रखा गया है। कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उन्हें उनके परिवारों को सौंपे जाने की बात पुलिस ने कही है।
सौरभ’ बनकर लड़कियों को फंसाने वाला शोएब पकड़ा, मोबाइल से खुला ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का खेल