दुर्ग जिले के रसमड़ा क्षेत्र के ग्राम गनियारी स्थित शासकीय हाईस्कूल में मंगलवार को त्रैमासिक परीक्षा के दौरान बड़ा हादसा हो गया। संस्कृत की परीक्षा दे रहे छात्र-छात्राओं के ऊपर अचानक क्लासरूम की छत का प्लास्टर गिरा। हादसे में 10वीं के तीन बच्चे घायल हो गए। छात्रा द्रौपदी ठाकुर के सिर में गंभीर चोट आई है। उनके सिर पर तीन टांके लगाए गए हैं और उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, हादसे के वक्त स्कूल में करीब 50 छात्र-छात्राएं कक्षा 10वीं की संस्कृत विषय की परीक्षा दे रहे थे। इसी दौरान अचानक छत का प्लास्टर टूटकर नीचे गिर गया। प्लास्टर गिरते ही कक्षा में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन बच्चों को चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल छात्रा द्रौपदी ठाकुर को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसके सिर पर तीन टांके लगाए गए। अन्य दो बच्चों को मामूली चोटें आई है।
प्राथमिक शाला भवन में बड़ा हादसा, गिरा छत का प्लास्टर, छात्रा का फटा सिर, दूसरी गंभीर
छत का प्लास्टर गिरने के बाद कुछ देर के लिए परीक्षा भी प्रभावित हुई। स्कूल प्रबंधन ने घायल बच्चों को तत्काल अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। घटना की सूचना मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही जिला शिक्षा अधिकारी की ओर से जांच दल को स्कूल भेजा गया। जांच टीम पता लगाएगी कि भवन की स्थिति पहले से खराब थी या नहीं और मरम्मत अथवा सुरक्षा को लेकर पूर्व में कोई शिकायत की गई थी या नहीं।

परीक्षा के दौरान करीब 50 बच्चों की मौजूदगी वाले कमरे में छत का प्लास्टर गिरने की घटना ने सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और भवनों के रखरखाव पर सवाल खड़े कर दिए हैं। गनीमत रही कि प्लास्टर का हिस्सा गिरने से बड़ा हादसा नहीं हुआ। घटना के बाद बच्चों और उनके परिजनों में भी चिंता का माहौल है। बता दें कि दुर्ग शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का गृह जिला भी है। ऐसे में परीक्षा के दौरान स्कूल की कक्षा में छत का प्लास्टर गिरने की घटना ने शिक्षा विभाग की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
दुर्ग
चलती क्लास रूम में छत का प्लास्टर गिरा, 2 छात्र घायल
गनियारी के गर्वमेंट हाई स्कूल की ये घटना हैदोनों घायल छात्रों को जिला अस्पताल दुर्ग लाया गया है, दोनों बच्चे नवीं क्लास में पढ़ते हैं
BEO ने जांच टीम भेजी है @DurgDist #Durg #chhattisgarh pic.twitter.com/0xcyk5k7ns
— Anshuman Sharma (@anshuman_sunona) September 29, 2026