फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले नियम, निवेश करने से पहले कुछ नए नियम जान लेना जरूरी, ये नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू

अगर आप फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में निवेश करना पसंद करते हैं, खासकर किसी Small Finance Bank (SFB) में, तो अब निवेश करने से पहले कुछ नए नियम जान लेना जरूरी है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने स्मॉल फाइनेंस बैंकों के लिए FD से जुड़े नियमों में बदलाव किए हैं, जिनका सीधा असर नए निवेशकों पर पड़ेगा.

इन बदलावों का मकसद सिर्फ बैंकिंग सिस्टम को व्यवस्थित करना नहीं है, बल्कि FD कराने वाले ग्राहकों को ज्यादा पारदर्शिता और समान अधिकार देना भी है. अब बैंक मनमाने तरीके से अलग-अलग ग्राहकों या अलग-अलग शाखाओं में अलग ब्याज दर नहीं दे सकेंगे. साथ ही बड़े डिपॉजिट (Bulk Deposit) से जुड़े नियम भी पहले से ज्यादा स्पष्ट कर दिए गए हैं.

ये नए नियम 1 अक्टूबर 2026 से लागू हो रहे हैं.

पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 2026, ₹10,000 की FD पर 1 साल में कितना मिलेगा ब्याज, सेक्शन 80C के तहत मिलेगी छूट

आखिर RBI ने बदलाव क्यों किए?

पिछले कुछ वर्षों में स्मॉल फाइनेंस बैंक FD पर आकर्षक ब्याज दरें देकर बड़ी संख्या में ग्राहकों को जोड़ रहे हैं. लेकिन कई मामलों में ग्राहकों को यह शिकायत रहती थी कि वेबसाइट पर एक दर दिखाई जाती है और शाखा में दूसरी जानकारी मिलती है या अलग-अलग ग्राहकों को अलग ऑफर दिए जाते हैं. इसी तरह Bulk Deposit की ब्याज दरों को लेकर भी स्पष्ट व्यवस्था नहीं थी. RBI चाहता है कि ग्राहक FD करने से पहले पूरी जानकारी के साथ फैसला लें और किसी तरह की भ्रम की स्थिति न रहे.

See also  8वीं पास को बिना ब्‍याज 10 लाख तक का लोन दे रही सरकार, जानें कैसे मिलेगा फायदा

FD कराने से पहले ब्याज दर बताना होगा

अब स्मॉल फाइनेंस बैंक अपनी सभी जमा योजनाओं की ब्याज दरें पहले से सार्वजनिक करेंगे. यानी ग्राहक FD कराने से पहले बैंक की वेबसाइट पर जाकर लागू ब्याज दर देख सकेंगे. बैंक उसी दर के आधार पर FD स्वीकार करेंगे. इससे अलग-अलग बैंकों की तुलना करना आसान होगा.

Bulk Deposit की ब्याज दर रोज तय समय पर अपडेट होगी

RBI ने पहली बार Bulk Deposit की ब्याज दर अपडेट करने का समय भी तय कर दिया है. अब हर कार्यदिवस सुबह 10:00 बजे तक बैंक अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दरें प्रकाशित करेंगे. जरूरत पड़ने पर उन्हें 10:10 बजे तक अपडेट किया जा सकेगा. इससे बड़े निवेशकों को भी पारदर्शी जानकारी मिलेगी.

पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 2026, ₹10,000 की FD पर 1 साल में कितना मिलेगा ब्याज, सेक्शन 80C के तहत मिलेगी छूट

सभी ब्रांच में एक जैसी ब्याज दर

अब कोई बैंक एक ही दिन एक जैसी FD पर अलग-अलग शाखाओं में अलग ब्याज दर नहीं दे सकेगा. अगर आपने दिल्ली में FD कराई और किसी दूसरे ग्राहक ने उसी दिन मुंबई में समान राशि की FD कराई, तो दोनों को समान ब्याज दर मिलेगी. इस नियम का उद्देश्य ग्राहकों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करना है.

See also  बड़ा अपडेट : वोटर आईडी और आधार कार्ड लिंक, चुनाव आयोग के सामने पेश होकर बताना होगा कारण

Bulk Deposit पर अलग ब्याज दर की छूट

हालांकि, RBI ने यह भी स्पष्ट किया है कि Bulk Deposit के मामले में बैंक अलग ब्याज दर तय कर सकते हैं. लेकिन इसके लिए पहले से तय नीति होनी चाहिए और नियम स्पष्ट होने चाहिए. यानी बड़े निवेशकों को मिलने वाली अतिरिक्त दरें भी पारदर्शी तरीके से तय होंगी.

ग्राहकों को क्या फायदा होगा?

नए नियम लागू होने के बाद FD कराने वाले ग्राहकों को कई फायदे मिलेंगे- FD से पहले सही ब्याज दर की जानकारी मिलेगी. सभी शाखाओं में समान दरें मिलेंगी. बैंक मनमाने तरीके से ब्याज दर तय नहीं कर सकेंगे. Bulk Deposit के नियम पहले से स्पष्ट होंगे. बैंकिंग सिस्टम में पारदर्शिता बढ़ेगी.

FD पर कहां होगी सबसे ज्यादा कमाई?, जानें कौन-कौन से बैंक दे रहे 8% से ज्यादा ब्याज

Bulk Deposit क्या होता है?

RBI के मौजूदा नियमों के अनुसार Scheduled Commercial Banks और Small Finance Banks में ₹3 करोड़ या उससे अधिक की एकमुश्त टर्म डिपॉजिट को Bulk Deposit माना जाता है. ऐसी FD आमतौर पर- कंपनियां, संस्थागत निवेशक, ट्रस्ट, हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल (HNI) कराते हैं.

See also  ट्रेन में यात्रा करने से पहले करें बस एक व्हाट्सएप, पुरे यात्रा में नहीं होगी कोई परेशानी

क्या आम FD निवेशकों पर भी असर पड़ेगा?

हां. भले ही Bulk Deposit का नियम बड़े निवेशकों के लिए हो, लेकिन बाकी बदलाव सीधे आम ग्राहकों के हित में हैं. अब कोई भी ग्राहक FD कराने से पहले बैंक की आधिकारिक ब्याज दर देख सकेगा और यह भरोसा रहेगा कि उसी बैंक की दूसरी शाखा में किसी दूसरे ग्राहक को उसी FD पर अलग ब्याज दर नहीं दी जा रही.

Small Finance Bank में FD कराने से चेक करें

अगर आप आने वाले दिनों में किसी Small Finance Bank में FD कराने की सोच रहे हैं, तो पहले बैंक की वेबसाइट पर ब्याज दर जरूर जांच लें. नए RBI नियमों के बाद बैंक को वही दर लागू करनी होगी जो सार्वजनिक रूप से घोषित की गई है. इससे आपको सही तुलना करने और बेहतर रिटर्न वाली FD चुनने में आसानी होगी.

5 बैंकों ने फिक्स्ड डिपॉजिट पर बढ़ाई ब्याज, अब मिलेगा अधिक पैसा, देखें कौन-कौन से बैंक है शामिल