बिलासपुर में ट्रेन के सामने कूदने से पहले स्टेशन मास्टर ने बचाई महिला की जान, दो बच्चों के साथ पहुंची थी स्टेशन, बच्चों को पहले हो गया था आभास

बिलासपुर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के उरकुरा रेलवे स्टेशन से महिला की जान बचाने का एक्सक्लूसिव वीडियो सामने आया है। महिला चलती ट्रेन के सामने कूदने की कोशिश कर रही थी। इसी दौरान स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय ने उसका हाथ खींचकर उसे बचा लिया।

 

बिलासपुर में जमीन पर सो रही दो सगी बहनों की अचानक मौत, गांव में मचा हड़कंप, जाँच में जुटी पुलिस

जानकारी के मुताबिक महिला अपने दो बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन पहुंची थी। महिला को ट्रेन के सामने जाने से रोकने के लिए दोनों बच्चे लगातार प्रयास कर रहे थे। बच्चों ने स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय को भी महिला के बारे में जानकारी दी। महिला बच्चों की बात मानने के लिए तैयार नहीं थी। इसी दौरान स्टेशन मास्टर ने स्थिति को देखते हुए तुरंत हस्तक्षेप किया। उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना महिला का हाथ पकड़कर उसे चलती ट्रेन के सामने जाने से रोक लिया।

See also  Honey Trap : भाजपा बोली- छत्तीसगढ़ के मंत्री कर रहे कीचड़ उछालने की राजनीति

 

बिलासपुर में लड़कियों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

 

पूरी घटना स्टेशन पर लगे कैमरे में रिकॉर्ड हुई है। सामने आए वीडियो में स्टेशन मास्टर महिला को ट्रेन की चपेट में आने से बचाते नजर आ रहे हैं। बच्चों की कोशिश और स्टेशन मास्टर की तत्परता से महिला की जान बच गई। घटना के बाद स्टेशन मास्टर आनंद उपाध्याय के इस प्रयास की चर्चा हो रही है।