CG : पिकअप और ऑटो के बीच हुई जोरदार भिड़ंत, 3 महिलाओं की मौत, 6 महिलाएं घायल फरार पिकअप चालक की तलाश में जुटी पुलिस

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। पटना थाना क्षेत्र के ग्राम सांवारावा में पिकअप और ऑटो के बीच हुई जोरदार भिड़ंत में 3 महिलाओं की मौत हो गई, जबकि 6 महिलाएं घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। वहीं दुर्घटना के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।

 

भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत, मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल, कई लोग घायल, ट्रक से हुई जोरदार भिड़ंत

 

मिली जानकारी के अनुसार, ऑटो में करीब 15 लोग सवार थे। सभी बिलारो गांव में आयोजित दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर अपने गांव करहीपारा छिंदिया लौट रहे थे। इसी दौरान ग्राम सांवारावा के पास एक पिकअप वाहन ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

 

CG : ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पिकअप से बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की मौके पर ही मौत

 

हादसे में जान गंवाने वाली महिलाओं की पहचान फुलकुंवर पति महेंद्र सिंह (50 वर्ष), रामबाई पति रामकुमार (60 वर्ष) और फुलकुंवर पति जगजीवन (60 वर्ष) के रूप में हुई है। तीनों महिलाएं करहीपारा छिंदिया की निवासी थीं।

See also  दशरथ तलवार, नागिनी के स्वर्ण से कर्नाटक की बढ़त मजबूत; छत्तीसगढ़ को एक रजत और एक कांस्य

 

छत्तीसगढ़ में ददर्नाक सड़क हादसा, कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, कार सवार 6 लोगों की मौके पर मौत, ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल

 

घटना के बाद घायलों को पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं, छह घायल महिलाओं का उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पटना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस फरार पिकअप वाहन और उसके चालक की तलाश कर रही है।

 

CG : पिकअप और ऑटो की टक्कर, एक ही परिवार की 3 महिलाएं समेत नाबालिक की मौत