महाराष्ट्र के भंडारा जिले में नागपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के 9 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें उपचार के लिए भंडारा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़ के अलग-अलग क्षेत्रों की 19 महिलाएं पोला उत्सव में शामिल होने के लिए एक बोलेरो से नागपुर की ओर रवाना हुई थीं। इसी दौरान भंडारा जिले के लखनी तालुका स्थित पिंपलगांव रोड पर भाऊ ढाबा के पास बोलेरो की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि हादसा आधी रात के आसपास हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में कई लोग वाहन के अंदर फंस गए।
CG : टक्कर के बाद ट्रक ने बाइक को 200 मीटर तक घसीटा, दो युवकों की मौके पर ही मौत, तीन गंभीर रूप से घायल, बाइक में लगी आग
मौके पर 8 ने तोड़ा दम, अस्पताल में एक महिला की मौत
हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुर्घटना में 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, एक महिला ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इस तरह मृतकों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। घटना में शामिल ट्रक का नंबर UP 72 BT 7974 बताया गया है। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
CG : ट्रक को ओवरटेक करने के दौरान पिकअप से बाइक की जोरदार भिड़ंत, 2 लोगों की मौके पर ही मौत
कवर्धा और खैरागढ़ के लोगों की गई जान
हादसे में जान गंवाने वालों में छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारा और बांधटोला क्षेत्र तथा खैरागढ़ जिले के चिचोला क्षेत्र के लोग शामिल बताए जा रहे हैं। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पांच मृतक कवर्धा जिले के लोहारा विकासखंड के रहने वाले थे। दो मृतकों की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस और प्रशासन द्वारा पहचान की प्रक्रिया जारी है। दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरा सदमा दिया है। हादसे में तीन बच्चों की जान चली गई। मृतकों में 4 वर्षीय धैर्य रूपेश उये और 6 वर्षीय स्वीटी रूपेश उइके के नाम सामने आए हैं। तीसरे बच्चे की पहचान को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
पामगढ़ की सड़क हुई खून से लाल, लगातार तीन दुर्घटनाएं, 3 की गई जान, 7 घायल
घायलों का भंडारा जिला अस्पताल में इलाज
हादसे के बाद घायलों को तत्काल भंडारा जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों की हालत गंभीर है और उनका इलाज डॉक्टरों की निगरानी में जारी है। हादसे के बाद स्थानीय ग्रामीणों और राजमार्ग पुलिस ने राहत एवं बचाव अभियान चलाया।
राजमार्ग पुलिस ने संभाला मोर्चा
दुर्घटना की सूचना मिलते ही गाडेगांव स्थित राजमार्ग पुलिस सहायता केंद्र के प्रमुख रविंद्र रेवतकर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिसकर्मियों और स्थानीय ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो से लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया। शवों को वाहन से निकालकर आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया, जबकि घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ और टक्कर की मुख्य वजह क्या थी, इसकी जानकारी जांच पूरी होने के बाद सामने आने की उम्मीद है।
सामने आई मृतकों की सूची
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार मृतकों में—
जंबाई रामावतार वर्मा — भांडेवाड़ी, नागपुर
मीनाक्षी राजकुमार वर्मा — लोहारा, छत्तीसगढ़
धैर्य रूपेश उये, उम्र 4 वर्ष — चिचोला, खैरागढ़
स्वीटी रूपेश उइके, उम्र 6 वर्ष — चिचोला, खैरागढ़
गायत्री रूपेश उइके, उम्र 30 वर्ष — चिचोला, खैरागढ़
गणेशिया अरावत पटेल, उम्र 22 वर्ष — बांधटोला, कवर्धा
सरिता विजय वर्मा, उम्र 30 वर्ष — लोहारा, कवर्धा
Bhandara, Maharashtra: Eight people died in a collision between two trucks on the Nagpur-Raipur Highway near Bhau Cha Dhaba in Bhandara district’s Pimpalgaon (Sadak) area early Friday. Several others sustained serious injuries and were hospitalized. Police and rescue teams… pic.twitter.com/kXe8lZRiGT
— IANS (@ians_india) September 11, 2026
पामगढ़ की सड़क हुई खून से लाल, लगातार तीन दुर्घटनाएं, 3 की गई जान, 7 घायल