जांजगीर जिले के मशहूर पिकनिक स्थल देवरी चिचोली से दिल दहला देने वाली घटना सामने आ रही है| यहाँ चौकसे कॉलेज बिलासपुर से पिकनिक मनाने पहुंचे तीन युवकों की हसदेव नदी में डूबने सूचना मिल रही है| घटना पंतोरा चौकी क्षेत्र है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय स्तर पर राहत एवं बचाव की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
Janjgir : 27 घंटे बाद मिली सफलता, दस कदम दूर पानी के नीचे पत्थरों के बीच फंसा था छात्र का शव
मिली जानकारी के अनुसार युवक हसदेव नदी में तैर रहे थे। इसी दौरान नदी के बीच बने भंवर की चपेट में आ गए और गहरे पानी में चले गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों को बाहर नहीं निकाला जा सका। देवरी के कोटवार ने घटना की जानकारी पंतोरा पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए राहत एवं बचाव दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया।
वाटरफॉल में डूबे नाबालिक युवक की मिली लाश, 5 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, पांच दोस्तों के साथ गया था पिकनिक मनाने
नगर सेना की बचाव टीम को मौके पर भेजा गया है जो तीनों युवकों की तलाश नदी में तलाश कर रही है । टीम द्वारा नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक पिकनिक मनाने पहुंचे थे। नदी में नहाने और तैरने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हुआ। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है की एक कार में 4 युवक और 4 युवतियां पहुंचे थे पिकनिक मनाने आए थे |
CG : पिकनिक मनाने पहुंचे परिवार के साथ हादसा, गहरे पानी में डूबकर नाबालिग की मौत, इकलौता बेटा खोने से सदमे में माता-पिता
बहने वाले युवकों में मुरारी साहू पिता उत्तर साहू निवासी कुंडा थाना पंडरिया जिला कवर्धा, पवन लाल निवासी चिरमिरी और सचिन सिंह पिता यशवंत सिंह निवासी अंबिकापुर के नाम सामने आ रहे हैं। सभी चौकसे कॉलेज बिलासपुर के स्टूडेंट बताए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस और बचाव दल की कार्रवाई जारी है। युवकों की पहचान और हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों की जांच के बाद घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
जांजगीर : 20 घंटे बाद 15 किमी दूर मिला एक युवक शव, अभी भी 2 और की तलाश जारी