22 साल के युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ 17 वार, बाइक से आए थे हमलावर, युवक की मौके पर ही मौत, पूरे इलाके में मची सनसनी

दिल्ली के मंडावली इलाके में ऐसी वारदात हुई, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी. घर के पास गली में मौजूद 22 साल के यश डेढ़ा पर कुछ हमलावरों ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमलावर बाइक से आए थे. उन्होंने यश पर एक-दो नहीं, बल्कि करीब 17 बार चाकू से वार किए और फिर मौके से फरार हो गए. गंभीर हालत में यश को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

इस हत्या के पीछे की वजह को लेकर कई सवाल हैं. परिवार ने इसे पुरानी पारिवारिक रंजिश से जुड़ा मामला बताया है, जबकि पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है. पूरा मामला पूर्वी दिल्ली के मंडावली इलाके का है. गुरुवार की रात करीब 8 बजे यश अपने घर के पास गली में मौजूद था. तभी बाइक सवार कुछ युवक वहां पहुंचे. इसके बाद अचानक यश पर चाकू से हमला कर दिया गया.

यश के शरीर पर करीब 17 बार चाकू से हमला किया गया. गली में अचानक हुई इस वारदात के बाद अफरा-तफरी मच गई. हमला करने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने गंभीर रूप से घायल यश को बचाने की कोशिश की और पुलिस को सूचना दी.

शिवरीनारायण : घर में सो रहे युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में भर्ती, आरोपी गिरफ्तार

 

See also  राजस्थान-मुख्यमंत्री ने की सरकार की पहली वर्षगांठ के कार्यक्रमों की समीक्षा, युवा-किसा-मजदूर कल्याण में हैं प्रतिबद्ध

वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे. गंभीर रूप से घायल यश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. 22 साल के युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. जिस गली के पास यश का घर था, वहीं उसके साथ हुई इस हत्या ने आसपास रहने वाले लोगों को भी दहशत में डाल दिया.

सवाल है कि आखिर हमलावर कौन थे और उन्होंने यश को इतनी बेरहमी से क्यों निशाना बनाया?  यश के परिवार ने हत्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिवार का कहना है कि इस वारदात के पीछे पुराना पारिवारिक विवाद हो सकता है. परिजनों के मुताबिक, यश के ताऊ के बेटे के साले और उसके कुछ साथियों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. हालांकि परिवार के इन आरोपों की पुलिस जांच कर रही है.

See also  कानून पर सवाल उठाने वालों का डरना स्वभाविक, अपराधियों से भरी पड़ी है कांग्रेसः धर्मेंद्र प्रधान

 

पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट, खून से तिलक लगाकर पहुंचा बच्चे के स्कूल, बेटी को एटीएम कार्ड देकर हुआ फरार

 

हत्या की सूचना मिलते ही मंडावली थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और आसपास मौजूद लोगों से जानकारी जुटाई. अब जांच का एक अहम हिस्सा इलाके में लगे CCTV कैमरों की फुटेज है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बाइक सवार हमलावर कौन थे और वे किस रास्ते से घटनास्थल तक पहुंचे. इसके अलावा वारदात के बाद आरोपी किस दिशा में भागे, इसकी भी जांच की जा रही है.

CG : चौथीया कार्यक्रम बना जंग का मैदान, दुल्हन के भाई पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, मौके पर मौत, कई गंभीर, 7 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी शुरू की है. पुलिस हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार, बाइक और वारदात में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है. संभावित ठिकानों पर दबिश भी दी जा रही है. वारदात घर के बिल्कुल पास हुई. यश अपने इलाके में था और कुछ ही देर में बाइक सवार हमलावर आए, हमला किया और फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर है. सरेआम हुई हत्या ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े किए हैं. फिलहाल मंडावली पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

See also  सांवलिया सेठ मंदिर में भंडार कक्ष में 19 करोड़ रुपये से अधिक की राशि निकली

 

 

CG : राहगीरों का रात में रास्ता रोककर लूट, पैसे नहीं देने पर चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट, 2 आरोपी समेत 1 नाबालिक गिरफ्तार