पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट, खून से तिलक लगाकर पहुंचा बच्चे के स्कूल, बेटी को एटीएम कार्ड देकर हुआ फरार

पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट : पोस्टल असिस्टेंट उर्मिला सैनी की हत्या के मामले में जांच आगे बढ़ने के साथ कई नए खुलासे सामने आ रहे हैं। पुलिस की शुरुआती जांच और परिजनों के बयानों से पता चला है कि आरोपी पति अखिलेश सैनी ने इस वारदात की पहले से तैयारी कर रखी थी। पुलिस का मानना है कि यह घटना अचानक हुए विवाद का नतीजा नहीं बल्कि सोची-समझी योजना के तहत अंजाम दी गई।

 

 

पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट : मृतका की बेटी प्रेक्षा ने पुलिस को बताया कि हत्या के बाद आरोपी बिल्कुल सामान्य व्यवहार करता रहा। उसने पहले खून से सने कपड़े घर के पास एक चेंबर में फेंके फिर घर जाकर नहाया और साफ कपड़े पहन लिए। इतना ही नहीं उसने बालों में तेल लगाया और माथे पर तिलक भी लगाया। इसके बाद वह सीधे अपने दोनों बच्चों के स्कूल पहुंचा।

 

पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट, खून से तिलक लगाकर पहुंचा बच्चे के स्कूल, बेटी को एटीएम कार्ड देकर हुआ फरार

पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट : मंगलसूत्र, एटीएम और मोबाइल देकर भागा पापा

सुबह साढ़े नौ बजे मुझसे मिलने स्कूल आए थे। उन्होंने मुझे एटीएम कार्ड, मम्मी का मंगलसूत्र, हार मोबाइल और स्कूटर दिया। एटीएम का पासवर्ड बताया और कहा उसमें पांच लाख रुपये है। मुझसे कहा कि जरुरी काम से भोपाल जा रहे है। तुम अव्यक्त को लेकर पूजा मौसी के पास जाना। मुझे लगा मेरे पापा मम्मी को लेकर दादा-दादी के पास भोपाल जा रहे है। मैं कपड़े लेने के लिए घर आई तो देखा बाहर से कुंदी लगी है और अंदर तो टीवी चल रही है। अंदर गई तो मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। उनकी आधी आंखे खुली थी। खून से सना चाकू पलंग पर पड़ा था।

See also  आरक्षण की लड़ाई में एक बार फिर मराठा कार्यकर्ता और ओबीसी कार्यकर्ता आमने-सामने, हुई हाथापाई

पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट : पापा अक्सर मम्मी से झगड़ा करते थे। उन्हें शक था कि मम्मी किसी से बात करती है। उन्होंने मां का नेट तक बंद करवा रखा था। फोन हैक कर लिया और वाट्सएप की चैट पढ़ते रहते थे। शनिवार को ड्यूटी लगने पर झगड़ा करते थे। कहते थे-तुम ने मिलने के लिए ड्यूटी लगवाई है। घर आने पर मम्मी का फोन चेक करते थे। मैंने समझाया और मम्मी की साइड लेने पर मुझ पर भी हाथ उठाया गया। कल रात में भी उनमें झगड़ा हुआ था।

मम्मी ने खाना देने से मना कर दिया तो पापा ने आन लाइन खाना मंगवाया। शायद उन्होंने रात में हत्या की ठान ली थी। पापा ने मेरे सामने भी कईं बार मम्मी को पीटा है। मुझसे कहा था कि तेरी मां को मार डालूंगा। (जैसा उर्मीला और अखिलेश की 14 वर्षीय बेटी ने नईदुनिया को बताया) माता-पिता के झगड़े से परेशान बेटी ने गार्डन की दीवारों पर लिखी व्यथा

 

पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट : खून से लथपथ पड़ी थी लाश

बेटी ने पुलिस को बताया कि जब वह अपने छोटे भाई के साथ घर पहुंची तो मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। घर के अंदर टीवी की आवाज बहुत तेज चल रही थी। जांच में सामने आया कि आरोपी ने टीवी का वॉल्यूम 100 तक बढ़ा दिया था ताकि हमले के दौरान उर्मिला की चीख-पुकार बाहर तक न पहुंच सके और आसपास के लोगों को किसी तरह की भनक न लगे। जब बच्चे अंदर पहुंचे तो पहले ही कमरे में उनकी मां खून से लथपथ हालत में पड़ी मिलीं।

See also  पत्नी का खौफनाक कदम, तेजाब को गर्म कर डाला लाल मीर्च फिर फेंका पति के सीने में

 

इसे भी पढ़े :- फोनपे से लोन तुरंत, घर बैठे लाखों तक मिलेगा पैसा, जाने कैसे

 

पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट : ऑनलाइन मंगवाया था चाकू

जांच के दौरान घर से एक मेडिकल नाइफ बॉक्स भी मिला है। परिजनों का कहना है कि आरोपी ने कुछ समय पहले ऑनलाइन एक विशेष मेडिकल चाकू मंगवाया था जिसका इस्तेमाल बड़े ऑपरेशन या डिलीवरी के दौरान गहरे चीरे लगाने के लिए किया जाता है। कहा जा रहा है कि इसी चाकू से वारदात को अंजाम दिया गया। फिलहाल पुलिस इस बरामद सामग्री की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या में इसी हथियार का इस्तेमाल हुआ या नहीं।

 

 

पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट : सिर पर किया पहला हमला

उर्मिला सैनी की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों के मुताबिक आरोपी ने सबसे पहले उर्मिला के सिर पर जोरदार हमला किया जिससे वह खुद का बचाव नहीं कर सकीं। इसके बाद उन पर लगातार कई वार किए गए। रिपोर्ट में जबड़े और चार दांत टूटने की बात भी सामने आई है। गर्दन पर गहरे घाव मिले हैं और चेहरे पर भी कई बार चाकू से हमला किया गया। इन तथ्यों से साफ है कि हमला बेहद बेरहमी से किया गया था।

See also  नाबालिग से रेप मामले में लगातार घिरती जा रही है सपा, केशव प्रसाद मौर्य ने किया पलटवार

 

 

पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट : लगातार बदल रहा है लोकेशन

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी ने भागने का रास्ता भी पहले से तय कर रखा था। रेलवे स्टेशन और सरवटे बस स्टैंड के आसपास लगे कुछ सीसीटीवी कैमरों में उसकी गतिविधियां कैद हुई हैं लेकिन इसके बाद वह ऐसे रास्तों से निकला जहां कैमरे नहीं लगे थे। पुलिस का कहना है कि आरोपी अपने साथ एक डेबिट कार्ड लेकर गया है और लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है जिससे उसकी गिरफ्तारी में मुश्किलें आ रही हैं।

 

 

  • प्लानिंग के साथ अभिषेक ने किया था मर्डर
  • पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, सिर पर किया था हमला
  • हत्या के बाद बेटी के स्कूल गया था आरोपी
  • बेटी को ATM देकर कहा था- मौसी के घर जाना

https://chat.whatsapp.com/KWgRmFMmi952l9jEtHPU2Gखबरों के लिए

व्हाट्सअप ग्रुप

Join कीजिए

 

पत्नी की चाकू से ताबड़तोड़ वारकर उतारा मौत के घाट : पत्नी पर करता था शक

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है। पुलिस की छह टीमें अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। सीसीटीवी फुटेज, साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश जारी है। थाना प्रभारी केपी यादव ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने जानकारी दी है कि आरोपी अक्सर पत्नी से विवाद करता था और उस पर शक भी करता था। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।