शादी का दिन था, दुल्हन सजी-धजी थी और उसके शरीर पर करोड़ों रुपये के गहने नजर आ रहे थे. शादी में सोना, विदेशी करेंसी और नकदी देखकर हर किसी की नजर दुल्हन पर टिक गई. देखते ही देखते शादी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए और इस शाही शादी की खूब चर्चा होने लगी. लेकिन कुछ ही समय बाद कहानी ने ऐसा मोड़ लिया कि मामला सीधे पुलिस जांच तक पहुंच गया.
सोशल मीडिया पर वैनली कारा हैदर के नाम से चर्चित शख्स का असली नाम Mehmet Fatih Tançalan बताया जाता है. कुछ समय पहले उन्हें सोशल मीडिया पर किए गए एक पोस्ट से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था. अब उनकी पत्नी और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Çağla Öz को भी इस्तांबुल में पुलिस ने हिरासत में लिया है. बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई उनके पति के खिलाफ चल रही जांच का हिस्सा है.
शाही शादी में दिखे करोड़ों के गहने
इस कपल की शादी पहले ही काफी चर्चा में आ चुकी थी. वजह थी शादी में दिखाया गया बेशकीमती सोना और दूसरी महंगी चीजें. रिपोर्ट्स के मुताबिक, शादी में करीब 44 मिलियन तुर्की लीरा यानी लगभग 8.64 करोड़ रुपये की ज्वेलरी और दूसरी कीमती चीजें दिखाई गई थीं. शादी के वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर किए गए थे. इसके बाद मेहमत फातिह तांचालन पर अपराध से हासिल संपत्ति को छिपाने या उसे वैध दिखाने से जुड़े मामले में कार्रवाई हुई. उन्हें अदालत के सामने पेश किया गया, जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें जेल भेजने का फैसला किया. अब इसी जांच के दौरान उनकी पत्नी Çağla Öz भी पुलिस के सवालों के घेरे में आ गई हैं.
Janjgir : एक ही रात 6 सिपाहियों के घरों के टूटे ताले, सोने-चांदी के गहने सहित लाखों का सामान पार
तुर्की की कुमूरियत वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, पूछताछ में शादी के गहनों को लेकर एक अहम सफाई दी गई. आरोपी कहना था कि शादी में दिखाए गए कई गहने उनके अपने नहीं थे, बल्कि किराए पर लिए गए थे. दावा किया गया कि ये ज्वेलरी मुरादिये इलाके के एक जान पहचान के ज्वेलर से ली गई थी और शादी खत्म होने के बाद वापस कर दी गई. वहीं, सोज़्कू की रिपोर्ट में एक और दावा सामने आया. बताया गया कि Çağla Öz सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं और कंपनियों के एड में भी दिखाई देती हैं. ऐसे में कुछ कंपनियों ने शादी को स्पॉन्सर किया था और महंगे गहने व दूसरी चीजें उसी के तहत उपलब्ध कराई गई थीं. हालांकि, अदालत के दस्तावेजों में इस दावे को साबित करने वाले पर्याप्त दस्तावेज नहीं मिलने की बात कही गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य लोक अभियोजक कार्यालय (Chief Public Prosecutor’s Office) के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई की. 8 सितंबर 2026 की रात करीब 3 बजे पुलिस वैन प्रांत के मुरादिये जिले में तांचालन के घर पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया. इसके बाद उन्हें पूछताछ और जरूरी कानूनी प्रक्रिया के लिए पुलिस विभाग की अपराध शाखा ले जाया गया. कुमूरियत के मुताबिक, तांचालन के खिलाफ पहले से 25 आपराधिक रिकॉर्ड भी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है. हालांकि, इन मामलों की पूरी जानकारी उपलब्ध नहीं है, इसलिए सिर्फ रिकॉर्ड की संख्या के आधार पर किसी को दोषी मानना सही नहीं होगा.
पुराने सोने के गहने बेचने से पहले जरुर करें ये काम, वरना लग सकता हैं चूना
फिलहाल सामने आई जानकारी के मुताबिक, पुलिस की कार्रवाई की एक अहम वजह सोशल मीडिया पर किया गया एक पोस्ट है. Prosecution का मानना है कि यह पोस्ट तुर्की की TCK धारा 301 के तहत जांच का विषय हो सकता है. अब पुलिस पोस्ट के हिसाब और उससे जुड़े बाकी फैक्ट की जांच कर रही है. पति की गिरफ्तारी के बाद Çağla Öz ने अपना सोशल मीडिया अकाउंट भी बंद कर दिया था. अब उनके हिरासत में लिए जाने के बाद मामला फिर चर्चा में है. फिलहाल जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि शादी में दिखाई गई करोड़ों की ज्वेलरी और दूसरी संपत्ति का असली सोर्स क्या था. जांच पूरी होने और कानूनी प्रक्रिया आगे बढ़ने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी.
View this post on Instagram