पामगढ़ में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर रेप, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर अनाचार करने का मामला सामने आया है | लड़की के परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है| घटना थाना पामगढ़ की है| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 415/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

शिवरीनारायण में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर पहले किया रेप, अश्लील फोटो खीचकर करता रहा लगातार दुष्कर्म

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 24 सितंबर 2026 को नाबालिग के अपहृत होने की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 415/2026 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लगातार पतासाजी की जा रही थी।
मुखबिर सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने अपहृता बालिका को सकुशल बरामद किया गया। विवेचना दौरान आरोपी आकाश जांगडे (20), निवासी धनगांव, थाना पामगढ़ को पकड़ा पूछताछ में आरोपी द्वारा नाबालिग को शादी का झांसा देकर भगाने एवं उसके साथ अनाचार करने की बात सामने आने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  धमतरी में 441 से अधिक ऑनलाइन सेवाओं का मिल रहा सीधा लाभ

 

 

जांजगीर में ASI पर रेप का मामला दर्ज़, शादी का झांसा देकर किया दैहिक शोषण, 2 बार गर्भपात कराकर निकाला घर से

 

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी थाना प्रभारी पामगढ़, प्रशिक्षु उप निरीक्षक कविता टंडन सउनि प्रमोद महार, प्रआर रामलाल मार्कडेय आरक्षक भुनेश्वर पटेल मआर सविता पटेल सैनिक अनिल दिनकर थाना पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

 

पामगढ़ में नाबालिक बालिका को शादी करने का झांसा देकर भगाकर करता रहा रेप, आरोपी गिरफ्तार