CG : सिगरेट को लेकर हुए विवाद में छात्र की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या, 2 आरोपी हिरासत में

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से हत्या का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां हैरिटेज स्कूल के पीछे हरिनगर स्थित एक पीजी में मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया और छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

 

कोरब में दोस्त के साथ मिल कर 11 वीं की छात्रा पर ब्लेड से जानलेवा हमला

यह पूरा मामला मोहन नगर थाना क्षेत्र का है। एएसपी शोभराज अग्रवाल ने बताया कि सोमवार दोपहर चित्रेश सहारे (26) अपने दोस्त रवि के पीजी रूम में महिला मित्र के साथ पहुंचा था। इसी दौरान पीजी में रहने वाले वैभव और राजकुमार यादव से सिगरेट मांगने को लेकर विवाद हो गया। महिला मित्र से कथित तौर पर दुर्व्यवहार किए जाने की बात को लेकर भी विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते मामला गाली-गलौज और हाथापाई तक पहुंच गया।

See also  कोरबा में देर रात हादसा, निर्माणाधीन मकान की दीवार गिरी, दंपति और मासूम मलबे में दबकर घायल

 

CG : बीच बाजार में युवती को ताबड़तोड़ चाकू से वार, मौके पर ही मौत, घटना कैमरा में कैद 

 

आरोप है कि विवाद के दौरान वैभव और राजकुमार ने चित्रेश के साथ मारपीट की और चाकू से हमला कर दिया। पैर और जांघ में चाकू लगने से गंभीर रूप से घायल चित्रेश को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की खबर मिलते ही मोहन नगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव को जिला अस्पताल दुर्ग की मर्चुरी में रखा गया है।

 

 

 

CG : स्कूली छात्रों के बीच विवाद चला चाक़ू, घायल छात्र ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, आरोपी छात्र भी अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस