यूपी में मेरठ के बहसूमा में पति अमित कश्यप की हत्या के मामले में बुधवार को दोषी करार दी गई रविता जिला कारागार पहुंचते ही रोने लगी। सदमे में रविता ने जेल में बंदियों से बातचीत तक बंद कर दी। रविता ने बुधवार शाम को न तो चाय पी और न ही रात के खाने को हाथ लगाया। जेल प्रशासन ने उसकी मानसिक स्थिति को देखते हुए काउंसिलिंग की तैयारी शुरू कर दी।
वरिष्ठ जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि नीलाड्रम कांड में दोषी करार मुस्कान और साहिल की भी जेल में काउंसिलिंग कराई जा रही है। दोनों चर्चित हत्याकांडों में सजा के ऐलान की तारीख भी तय है। 14 अक्तूबर को नीलाड्रम कांड, जबकि 16 अक्तूर को सांपकांड में सजा पर अदालत फैसला करेगी।
दिल दहला देने वाली वारदात, प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, दो साल पहले हुई थी शादी, मंदिर जाने के लिए पत्नी ने बनाया था प्लान
पिछले साल मुस्कान ने रखे थे नवरात्र के व्रत
जेलर अवनीश कुमार के अनुसार, पिछले साल नवरात्र के दौरान नीलाड्रम कांड की आरोपी मुस्कान ने व्रत रखे थे। नवरात्र में व्रत रखने वाले बंदियों के लिए जेल प्रशासन की ओर से विशेष ध्यान रखा जाता है।
आरोपियों ने रची थी गहरी साजिश
सांप कांड यानी अमित हत्याकांड में आरोपियों ने गहरी साजिश रची थी। अकबरपुर सादात और इसके आसपास के इलाकों में सांप निकलने और सांप के डसने से मौत होने की कई घटनाएं पूर्व में हो चुकी थी। इसी बात का फायदा आरोपियों ने उठाया था। उन्होंने अमित की हत्या करने और सांप को ऊपर छोड़कर सर्पदंश से मौत दिखाने की साजिश रची थी।
पति की हत्या कर रो-रोकर पत्नी ने किया ड्रामा, वायरल हुआ ‘कातिल’ बीवी का वीडियो
उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव कब होगा?
आरोपी अमरदीप ने सपेरे कृष्णनाथ से एक सांप भी खरीदा था और इस डिब्बे में बंद कर घर ले आया था। 12 अप्रैल 2025 की रात को रविता ने अमित के खाने में नींद की दवा मिलाई थी। इसके बाद देर रात रविता ने ही मकान का गेट खोलकर अमरदीप को अंदर एंट्री दी। अमरदीप और रविता ने मिलकर अमित की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने कत्ल करने के बाद अमित की लाश के नीचे सांप छोड़ दिया और रजाई से ढक दिया था।
CG : पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर की थी पति की हत्या, कारण जानकर हो जाएँगे हैरान, 4 माह बाद आए पकड़ में
परिजन बोले- रविता और अमरदीप को फांसी मिले
चर्चित सांप कांड में कोर्ट ने रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को दोषी करार दिया। इस मामले में मृतक अमित की मां मुनेश ने कोर्ट परिसर के बाहर मीडिया से बात करते हुए अपना दर्द व्यक्त किया। अमित की हत्या करने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप के लिए मनीष ने फांसी की मांग की। मुनेश ने कहा कि बेटे की मौत मां के लिए बहुत कष्टदायक होती है। रविता और अमरदीप ने मेरे बेटे को गला घोंटकर मारा, इन्हें भी गले में ऐसा ही फंदा लगना चाहिए। उन्होंने बताया कि रविता और अमरदीप को तीन बार आपत्तिजनक हालत में पकड़ा था। अमित को जब पता चला तो उसने समझाने की कोशिश की, लेकिन रविता नहीं मानी।
प्रेम प्रसंग के बीच में आया पति, हथौड़े से सिर पर वार करके कर दी पति की हत्या
कम से कम उम्रकैद की सजा होनी चाहिए: मुनेश
मुनेश ने कहा कि उनके अमित के दो बेटियां और एक बेटा। सबसे छोटी बेटी सिर्फ डेढ़ साल की है। कहा कि आरोपियों को फांसी की सजा मिले। दस साल या दो साल की सजा काफी नहीं है। कोर्ट इंसाफ दे और कम से कम आजीवन कारावास की सजा तो मिलनी ही चाहिए। इससे कम सजा मिली तो हाई कोर्ट जाएंगे।