नैला दुर्गोत्सव के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन, बिलासपुर से चांपा के बीच दौड़ेगी गाड़ी, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर है। नैला दुर्गोत्सव में शामिल होने आने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। बिलासपुर से चांपा के बीच 16 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। इस सुविधा से नवरात्रि के दौरान बढ़ने वाली यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।

 

जांजगीर में गणेश विसर्जन के दौरान सरपंच के पिता की पीट पीटकर हत्या, पूर्व सरपंच समेत चार आरोपी गिरफ्तार

 

रेलवे की योजना के अनुसार, बिलासपुर और चांपा के बीच प्रतिदिन स्पेशल ट्रेन के तीन फेरे संचालित किए जाएंगे। बिलासपुर से शाम 4 बजे, शाम 7 बजे और रात 9 बजकर 50 मिनट पर ट्रेन रवाना होगी। वहीं, चांपा से शाम 5 बजकर 20 मिनट, रात 8 बजकर 25 मिनट और रात 11 बजकर 10 मिनट पर वापसी की सुविधा मिलेगी।इसके अलावा, जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर अतिरिक्त मेमू रेक भी रखा जाएगा, ताकि जरूरत पड़ने पर उसे तत्काल रवाना किया जा सके।

See also  छत्तीसगढ़-जगदलपुर में फरार नक्सली गिरफ्तार, गोपनीय सैनिक की तीन साल पहले की थी हत्या

 

जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार भाई-बहन को कार ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

 

गौरतलब है कि नैला दुर्गोत्सव में छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में त्योहार के दौरान मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ के बीच स्पेशल ट्रेन चलने से बिलासपुर, जांजगीर और चांपा के यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

 

जांजगीर में इंस्टाग्राम पर नाबालिग से दोस्तीकर दिया शादी का झांसा, दुष्कर्म करने के बाद हुआ फरार, इंदौर से हुआ गिरफ्तार