जांजगीर चाम्पा जिला में तालाब किनारे एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से क्ष्रेत्र में हड़कंप मचा हुआ है| घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। घटना चाम्पा थाना क्षेत्र की है|
जांजगीर में चलती स्कॉर्पियो से पिस्टल और तलवार बाहर निकाल कर दबंगाई, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज़, 2 आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार मिशन फाटक के पास स्थित बंधाई तालाब के समीप युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की मौत की खबर सामने आते ही कई सवाल खड़े हो गए हैं। आखिर युवक की मौत कैसे हुई? क्या यह हत्या का मामला है या फिर आत्महत्या? फिलहाल इन सवालों के जवाब सामने नहीं आए हैं। घटना की सूचना मिलते ही चांपा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस युवक की शिनाख्त करने के साथ ही मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
जांजगीर में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कूटी सवार भाई-बहन को कार ने रौंदा, मौके पर हुई मौत
तालाब के पास युवक की लाश मिलने की घटना ने मामले को रहस्यमय बना दिया है। अब पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत के पीछे क्या वजह है और यह मामला किन परिस्थितियों से जुड़ा हुआ है। फिलहाल हत्या और आत्महत्या की आशंकाओं के बीच पूरे मामले का खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।