आज का राशिफल 11 अक्टूबर 2026, जाने कौन सा है आपका लकी नंबर

आज आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। प्रतिपदा तिथि रात 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। वहीं, रात 9 बजकर 6 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। आज रात 10 बजकर 33 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। नवरात्रि के पहले दिन ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग प्रभाव डाल सकती है। से जानिए मेष से लेकर मीन राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा। विस्तार से पढ़िए 11 अक्टूबर 2026 का राशिफल।

मेष राशि

मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें गौर से सुनें, भविष्य में आपके लिए फायदेमंद रहेंगी। युवाओं को बढ़िया नौकरी मिलने की संभावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर मिलेंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें पुराने किए गए कार्यों से वाह वाही मिलेगी। कोई नया सामान खरीदना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्य में भी लगाएंगे। मां दुर्गा को मीठे का भोग लगाएं, दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी।

  • शुभ रंग – पीला
  • शुभ अंक – 5

वृष राशि

वृष राशि वालों आज का दिन खुशहाल रहने वाला है। करियर को बढ़ाने में किए गए प्रयासों के चलते लाभ होगा। संतान की सफलता के कारण घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। भाई और बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरूरी काम में अपनी माता की मदद मांगेंगे, जिससे उनके काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मां शैलपुत्री के आगे हाथ जोड़ें, रुके हुए काम पूरे होंगे।

  • शुभ रंग – गुलाबी
  • शुभ अंक – 6

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठंडे दिमाग से सोचने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई किसी काम में आपकी मदद करेंगे। समाज में आज आप बढ़िया कार्यों के कारण पहचाने जाएंगे। छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा। घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। आज आप किसी स्वास्थ्य संबंधी समस्या को लेकर डॉक्टर से सलाह लेंगे। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके साथ सब अच्छा होगा।

  • शुभ रंग – बैंगनी
  • शुभ अंक – 8
See also  मंगलवार 5 नवंबर 2024 का राशिफल

कर्क राशि

कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉर्मेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज कोई जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारियां आप आसानी से निभा लेंगे, पिताजी आपसे बहुत खुश होंगे। इस राशि के जो लोग मूर्ति बनाने के काम से जुड़े हैं, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बच्चे आज अपने पापा के साथ समय बिताने की जिद करेंगे। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाएं, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

  • शुभ रंग – लाल
  • शुभ अंक – 7

सिंह राशि

सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। जिम ट्रेनर को आज अच्छे ग्राहक मिलेंगे। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आएगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पाएंगे। आपको अपने पद और आय को बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियां ही खुशियां होंगी।

  • शुभ रंग – पीच
  • शुभ अंक – 4

कन्या राशि

कन्या राशि वालों आज का दिन ठीक ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में आपका वर्कलोड बढ़ सकता है, जिसके लिए आपको ओवरटाइम करना पड़ेगा। आज आपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बनाकर खिला सकती हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का आज ध्यान रखने की जरूरत है। आज आपको जीवनसाथी से कोई उपहार मिलेगा। स्पोर्ट्स से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला है। मां शैलपुत्री के सामने घी का दीपक जलाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग – हरा
  • शुभ अंक – 9
See also  19 अक्टूबर 2025, आज का राशिफल, मकर राशि के लिए शुभ संकेत, जानें सभी राशियों का राशिफल

तुला राशि

तुला राशि वालों आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जाएंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जाएगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगों को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिताजी से आज आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पाकर आपको खुशी महसूस होगी। मां दुर्गा के आगे हाथ जोड़ें, करियर में तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग – मैरून
  • शुभ अंक – 1

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आया है। आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए कुछ ऐसी योजनाएं बनाएंगे, जिससे आपको फायदा होगा। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात करके समय बिताएंगे। पारिवारिक समस्याओं को सुलझाने में बड़े बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग बैंकिंग फील्ड में कार्य करते हैं, वे आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगे। लवमेट आज साथ में घूमने जाएंगे। मां शैलपुत्री का ध्यान करें, रुके कार्यों में तेजी आएगी।

  • शुभ रंग – सुनहरा
  • शुभ अंक – 7

धनु राशि

धनु राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम शुरू करने की सोच सकते हैं, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में रहेगा। अगर आप लोन लेना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा है। शाम का समय भाई बहनों के साथ हंसी मजाक में बीतेगा। जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दे सकते हैं। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी।

  • शुभ रंग – मैजेंटा
  • शुभ अंक – 5
See also  आज का राशिफल 21 सितंबर 2026, जाने कौन सा है आपका लकी नंबर

मकर राशि

मकर राशि वालों आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्यों को पूरा करने में लगा रहेगा। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगाएंगे, इससे आपको सकारात्मक परिणाम मिलेगा। जो लोग डांस सीखना चाहते हैं, वे सोशल मीडिया की मदद से सीखेंगे। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ सकती है। महिलाओं को घर के कार्यों से राहत मिलेगी। आज बच्चे अपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगे और उनकी बात भी मानेंगे। मां दुर्गा को नारियल चढ़ाएं, आपके मन में सकारात्मकता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग – नारंगी
  • शुभ अंक – 6

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज इस बात का खास ख्याल रखें कि दूसरों से तभी दोस्ती करें, जब उनके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उन्हें भली भांति समझ लें। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता आपके बिजनेस में आपका सहयोग करेंगे। आज ऑफिस में लोग आपकी पर्सनालिटी की तारीफ करेंगे। नवविवाहित दंपति को आज घूमने जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। लवमेट के लिए आज का दिन खुशनुमा रहने वाला है। मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी।

  • शुभ रंग – सिल्वर
  • शुभ अंक – 6

मीन राशि

मीन राशि वालों आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किए गए छोटे मोटे कार्यों से सकारात्मक परिणाम मिलेगा। सफलताएं छोटी ही सही, लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। ऑफिस के कार्यों को करते समय फोकस बनाए रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखूबी निभाएंगे। आज अपने दोस्त के किसी काम में सहयोग करेंगे। जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं, उनका काम अच्छा चलेगा। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा। छात्रों को आज किसी प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर होगी।

  • शुभ रंग – नीला
  • शुभ अंक – 5