यूपी के गाजीपुर में एक महिला के अंतिम संस्कार से पहले ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. शहर कोतवाली क्षेत्र के सरैया छावनी लाइन में 55 वर्षीय महिला की मौत के बाद परिजन अर्थी उठाने की तैयारी कर रहे थे. इसी दौरान अचानक एक बंदर पेड़ से उतरकर अर्थी के पास पहुंच गया. उसने महिला के शव से कफन हटाया और उनके पैरों को छूकर वापस पेड़ पर चढ़ गया. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि, वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. वहीं, आर्थिक तंगी से जूझ रहे परिवार की मदद के लिए ग्रामीणों ने चंदा जुटाकर महिला का अंतिम संस्कार कराया.
इसे भी पढ़े :-वरमाला पहनाते ही दुल्हन ने कर दी दुल्हे की पिटाई, सन्न रह गए लोग, विडियो वायरल
अर्थी उठाने की चल रही थी तैयारी, तभी पहुंच गया बंदर
गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सरैया छावनी लाइन की रहने वाली 55 वर्षीय मालती पिछले एक महीने से बीमार थीं. रविवार को उनका निधन हो गया. सोमवार सुबह परिजन और ग्रामीण अंतिम संस्कार की तैयारी में जुटे थे. स्नान कराने के बाद महिला के शव को अर्थी पर लिटाया गया. परिवार के लोग अर्थी उठाने ही वाले थे कि अचानक पेड़ पर बैठा एक बंदर नीचे उतर आया. वह सीधे अर्थी के पास पहुंचा और शव पर रखा कफन हटा दिया. इसके बाद उसने महिला के पैरों को छुआ और वापस पेड़ पर जाकर बैठ गया.
इसे भी पढ़े :-CG : शादीशुदा व्यक्ति आया था दूल्हा बनकर, जानकारी होते ही जमकर धुनाई, भागे बाराती, देखें विडियो
बंदर की हरकत देख हैरान रह गए लोग, वीडियो वायरल
अंतिम संस्कार की तैयारी के बीच बंदर की इस हरकत ने वहां मौजूद लोगों को हैरान कर दिया. कुछ लोगों ने घटना को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया. सोमवार देर शाम वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा. वीडियो में बंदर के अर्थी के पास पहुंचने और महिला के पैरों को छूने का दावा किया जा रहा है. हालांकि, वायरल वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है.
इसे भी पढ़े :-महिला जबरन बैठी आदमी के गोद में कहा हमें कोई फर्क नहीं पड़ता, आपको पड़ेगा वो भी रात में, देखें विडियो
पति की पहले ही हो चुकी थी मौत, बेरोजगार है बेटा
मालती के पति दुखंती कुशवाहा की कई साल पहले मौत हो चुकी थी. पति के निधन के बाद से परिवार आर्थिक तंगी का सामना कर रहा था. उनकी दो बेटियों की किसी तरह शादी हुई. वहीं, बेटा सुनील बेरोजगार है. परिवार का गुजारा बड़ी मुश्किल से चल रहा था. ऐसे में मालती की मौत के बाद अंतिम संस्कार का खर्च उठाना भी परिवार के लिए बड़ी चुनौती बन गया.
शराब दुकान में घुसा बंदर, गटक गया पूरी बोतल, दुकान के अंदर ही बेसुध होकर सो गया, विडियो हुआ वायरल
ग्रामीणों ने जुटाया चंदा, कराया अंतिम संस्कार
मालती की मौत के बाद परिवार के सामने अंतिम संस्कार की व्यवस्था करने की समस्या खड़ी हो गई. परिवार की आर्थिक स्थिति देखकर ग्रामीण मदद के लिए आगे आए. गांव के लोगों ने आपस में चंदा इकट्ठा किया और अंतिम संस्कार की जिम्मेदारी उठाई. इसके बाद महिला का अंतिम संस्कार कराया गया. दुख की इस घड़ी में ग्रामीणों की मदद परिवार के लिए बड़ा सहारा बनी.