एक बंदर शराब दुकान में घुस गया, वहां एक शराब की बोतल उठाई, फिर पूरी बोतल गटकी और फिर वहीं बेसुध होकर गिर पड़ा. यह अजीबोगरीब मामला झारखंड की राजधानी रांची में सामने आया है. रांची के ओरमांझी के ब्लॉक चौक पर स्थित शराब दुकान में शुक्रवार को एक मादा बंदर अचानक शराब दुकान के अंदर पहुंच गई. इसके बाद उसने शराब की एक बोतल को अपने दांत से काटकर खोल दिया और उसमें रखी शराब पी गई. शराब पीने के बाद बंदर दुकान के अंदर ही बेसुध होकर गिर पड़ी.
रांची: ठेके में घुसा नया VIP कस्टमर! दारु पीकर बंदर हुआ ‘फुल टाइट’, बीयर की पेटियों पर बेसुध सोने का वीडियो वायरल
> रांची के ओरमांझी ब्लॉक चौक के पास एक हैरान कर देने वाली घटना घाटी
> दरअसल रांची के ओरमांझी ब्लॉक चौक के पास वाले दारू दुकान में एक बन्दर घूंस गया
> बन्दर अंदर… pic.twitter.com/BEWDbMvOnl— Arun Shivhare (@ArunShivhare100) September 26, 2026
बेसुध हुआ बंदर
दुकानदार के मुताबिक, वह रोज की तरह दुकान पर था, तभी अचानक एक बंदर दुकान के अंदर घुस आया. इससे पहले कि कोई उसे बाहर निकाल पाता, बंदर ने शराब की एक बोतल उठा ली और अपने दांतों से बोतल का ढक्कन खोल दिया. इसके बाद उसने बोतल में रखी शराब पीनी शुरू कर दी. शराब पीने के कुछ देर बाद बंदर दुकान के अंदर ही बेसुध हो गया. उसकी हालत देखकर दुकानदार और वहां मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकालने के बजाय दुकान में ही छोड़ दिया, ताकि होश में आने के बाद वह खुद बाहर चला जाए.
#रांची: ठेके में घुसा बंदर और हो गया ‘फुल टाइट’, बीयर की पेटियों पर बेसुध सोने का वीडियो वायरल*
* *ओरमांझी में ‘पियक्कड़’ बंदर का अजब कारनामा: दुकान में गटक गया शराब, फिर पेटियों पर ही झूमकर सो गया*
* *नशा ऐसा कि संभलना मुश्किल’… शराब दुकान में पउआ पीकर मदहोश हुआ बंदर,… pic.twitter.com/j2vlXUQyn6
— Ram Babu Journalist (@rambabu935gmai1) September 25, 2026