CG : कार और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, कार के उड़े परखच्चे, एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत, दो लोग गंभीर

छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर का सफर एक परिवार के लिए जिंदगी की आखिरी यात्रा बन गया। पश्चिमी सिंहभूम जिले के हाटगम्हरिया थाना क्षेत्र में कुदापी डाउन के पास कार और ट्रेलर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

 

शादी की खुशियां मातम में बदलीं, ट्रेलर से टकराई स्कार्पियो, पति, पत्नी, इकलौते बेटे और 2 चालकों समेत 5 लोगों की मौके पर ही मौत, बेटी की शादी से लौट रहे थे सभी

 

जानकारी के मुताबिक, कार में एक ही परिवार के लोग सवार थे और सभी छत्तीसगढ़ से जमशेदपुर जा रहे थे। कुदापी डाउन के पास पहुंचते ही उनकी कार सामने से आ रहे ट्रेलर से टकरा गई। भीषण टक्कर में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और तीन लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

See also  15 अगस्त से रायपुर से राजिम तक जल्द गूंजेगी ट्रेनों की आवाज

 

CG : बस और ट्रेलर में जबरदस्त टक्कर, 12 यात्री घायल, मची चीख पुकार

 

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल मृतकों और घायलों की पहचान की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

 

छत्तीसगढ़ में मुंबई की महिला बाइक राइडर की सड़क हादसे में मौत, युवती की बाइक को सामने से आ रहे एक ट्रेलर ने मारी टक्कर

 

सूचना मिलते ही हाटगम्हरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। थाना प्रभारी उत्तम तिवारी के अनुसार, प्रारंभिक जानकारी में कार और ट्रेलर के बीच आमने-सामने की टक्कर की बात सामने आई है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगी।

See also  पूर्व सीएम बघेल की विधायकी खत्म करने की याचिका, हाईकोर्ट ने भेजा नोटिस 

 

 

 

पामगढ़ : ओमनी वैन और बाइक में आमने-सामने जोरदार भिडंत, एक की मौत, दूसरा गंभीर