मुलमुला में राइस मिल के डामर प्लांट से केबल वायर चोरी, दो आरोपी गिरफ्तार, बनाहिल चौक के पास घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ा

जांजगीर जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम बनाहिल स्थित लड्डू गोपाल राइस मिल के डामर प्लांट कार्यालय में चोरी के मामले में मुलमुला पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 316/2026 के तहत धारा 331(4), 305(1), 3(5) भारतीय न्याय संहिता में कार्रवाई कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

 

मुलमुला प्लांट से चुराए लोहे को बेचने की थी तैयारी, घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा, भेजा रिमांड पर

 

विवरण दिनांक 10 अगस्त 2026 की रात करीब 12:30 बजे राइस मिल के चौकीदार भूपेन्द्र साहू ने प्रार्थी मुकेश केड़िया को फोन कर सूचना दी कि कुछ लोग डामर प्लांट के कार्यालय में चोरी करने के लिए घुसे हैं। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने जांच शुरू की।

 

चोरी के शक में दलित युवक की हत्या से उबाल: निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग तेज

 

प्रकरण की विवेचना के दौरान मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस ने बनाहिल चौक के पास घेराबंदी कर आरोपी वीरू केवट (25 वर्ष) एवं शिवा कुमार केवट (26 वर्ष), दोनों निवासी बनाहिल, को पकड़ा। पूछताछ में दोनों ने अपने अन्य साथियों के साथ चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

See also  किरोड़ीमल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी की वित्तीय संकट हुई दूर

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. शिवानंद सिंह थाना प्रभारी मुलमुला, सउनि नजिर हुसैन, प्र.आर. रूद्र कश्यप, आर. राजेश कश्यप एवं थाना मुलमुला पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

मुलमुला : डामर प्लांट से केबल वायर चोरी, आरोपी गिरफ्तार, एक विधि विरुद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल,75 हजार रुपये कीमत का चोरी का केबल वायर बरामद