छत्तीसगढ़ में स्कूली बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी है। प्रदेश में दीपावली की छुट्टियां एक दिन और बढ़ा दी गई हैं। अब 10 नवंबर के बजाय 11 नवंबर तक स्कूलों में छुट्टी रहेगी। शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने इसकी घोषणा की है। इस फैसले से विद्यार्थियों को दीपावली के मौके पर एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी।
छत्तीसगढ़ के निजी और सरकारी स्कूलों में 7 से 12 अक्टूबर 2024 तक छुट्टी
मीडिया से चर्चा के दौरान शिक्षा मंत्री ने बताया कि दीपावली की छुट्टियां एक दिन बढ़ाने की लगातार मांग की जा रही थी। बच्चों और अभिभावकों की मांग को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने अवकाश बढ़ाने का निर्णय लिया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने पहले प्रदेश के सभी स्कूलों में दीपावली के अवसर पर 6 नवंबर से 10 नवंबर तक पांच दिन की छुट्टी घोषित की थी। अब इसमें एक दिन की बढ़ोतरी के बाद छुट्टियां 11 नवंबर तक रहेंगी।
Central Government Holiday List 2026: पूरे देश में कब-कब रहेगी छुट्टी, यहां देखें पूरी लिस्ट
स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र के लिए दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश का कैलेंडर भी जारी किया है। इसके तहत तीनों अवसरों पर पांच-पांच दिन की छुट्टियां निर्धारित की गई थीं।
दशहरा अवकाश: 17 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक।
दीपावली अवकाश: 6 नवंबर से 11 नवंबर तक। पहले यह 10 नवंबर तक निर्धारित था।
शीतकालीन अवकाश: 24 दिसंबर से 28 दिसंबर तक।
इस तरह प्रदेश के स्कूलों में दशहरा, दीपावली और शीतकालीन अवकाश के लिए कुल 15 दिनों की छुट्टियां निर्धारित की गई थीं। दीपावली की छुट्टी बढ़ने से अब विद्यार्थियों को एक दिन अतिरिक्त अवकाश मिलेगा।
रायपुर में 64 दिनों की छुट्टी का स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश