जांजगीर जिला के धर्मनगरी शिवरीनारायण मेला मैदान में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है| हालांकि की इसकी आधारिक पुष्टि नहीं है| लेकिन 2 युवक के गंभीर होने की सूचना सामने आ रही है| घटना गुरुवार की शाम की बताई जा रही है| घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के मेला मैदान की है|
शिवरीनारायण मेला में चाकू लहराकर लोगो को भयभीत कर रहा था युवक, पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा
मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आ रही है। जिसमे खपराडीह गांव का 2 युवक घायल हुआ है| देर रात हुई इस चाकूबाजी की घटना से मेला मैदान में हड़कंप मच गया । पुलिस ने कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
मेले में सुरक्षा चूक: शिवरीनारायण में आकाश झूले की कुर्सी टूटी, दो घायल
जानकारी यह भी मिली है की पिछले साल की चाकूबाजी की घटना से भी जुड़े एक संदिग्ध का नाम सामने आ रहा है । फिलहाल घटना के कारणों और आरोपियों की भूमिका को लेकर पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है ।
शिवरीनारायण मेला में युवक की हत्या, 3 आरोपी सहित 9 नाबालिग शामिल, सभी पुलिस की पकड़ में