शिवरीनारायण मेला में चाकू लहराकर लोगो को भयभीत कर रहा था युवक, पुलिस ने दौड़ा कर पकड़ा

जांजगीर जिला के शिवरीनारायण मेला में आज सुबह नगर पंचायत के सामने एक व्यक्ति द्वारा स्प्रिंगनुमा चाकु निकालकर मेला देखने आए लोगों को डरा धमका रहा था |  जिस पर तत्काल मेला पेट्रोलिंग पार्टी मौके पर पहुंचे, जहां आरोपी हाथ में स्प्रिंगनुमा चाकु लहराते हुए आम लोगों को डरा धमका कर आतंकित करते मिला जो पुलिस को देखकर भागने लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा दौड़ाकर पकड़ा गया। आरोपी से नाम पता पूछने पर अपना नाम साहिल अली उम्र 19 वर्ष निवासी बिलाईगढ बंगलाभाठा थाना बिलाईगढ जिला सारंगढ़ का रहने वाला बताया जिसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लोहे का स्प्रिंगनुमा चाकू बरामद कर आरोपी के विरूध थाना शिवरीनारायण में धारा 25 आर्म्स एक्ट पंजीबद्ध किया गया । आरोपी साहिल अली निवासी बिलाईगढ़ बंगलाभाठा को दिनांक 12.02.23 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में भेजा गया ।  आरोपी को गिरफ्तार करने में सउनि रामेश्वर यादव, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप, प्र. आर. परमानंद घृतलहरे,  आरक्षक लीलाराम साहू, द्वारिका साहू, सुंदर अनंत एवं अर्जुन यादव का सराहनीय योगदान रहा
See also  छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन रायपुर ने डीईओ से मिलकर सौपा ज्ञापन