पड़ गई पैसों की जरूरत?, Aadhaar Card से ऐसे पाएं मिनटों में Instant Loan, बिना गारंटी, बिना लंबी लाइन के

अगर आपको अचानक पैसों की जरूरत पड़ जाए तो घबराने की जरूरत नहीं है। अब आप सिर्फ Aadhaar कार्ड की मदद से घर बैठे ऑनलाइन Instant Loan के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जानें पूरा प्रोसेस:-

कई बार ऐसे मौके आ जाते हैं जब पैसों की तुरंत जरूरत पड़ जाती है। जैसे मेडिकल इमरजेंसी, बच्चों की फीस, घर का कोई जरूरी खर्च या अचानक यात्रा। ऐसे समय में अगर आपके पास बचत कम है तो Instant Personal Loan एक आसान ऑप्शन होता है पैसे जुगाड़ करने का। आधार कार्ड से लोन लेने में आपको बैंक में घंटों बैठने या ढेर सारा कागज पूरा करने की जरूरत नहीं होती। कई बैंक, NBFCs और डिजिटल लेंडिंग प्लेटफॉर्म Aadhaar आधारित e-KYC और OTP वेरिफिकेशन के जरिए जल्दी लोन अप्रूव कर देते हैं।

 

आधार कार्ड गुम जाए और लिंक मोबाईल नंबर भी न हो तो क्या करें?, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया

 

See also  सहारा इंडिया के निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी, रिफंड लिस्ट जारी, देखें अपना नाम

हर जगह से लोन लेना सुरक्षित नहीं

आधार कार्ड से लोन लेते समय सही प्लेटफॉर्म चुनना जरूरी है, ऐसे करने से आपके बैंक खाते में कुछ मिनटों से कुछ घंटों के अंदर पैसे क्रेडिट हो जाते हैं। लेकिन ध्यान रहे हर जगह से लोन लेना सुरक्षित नहीं है। सही संस्थान, ब्याज दर, फीस और नियम समझना जरूरी है।

 

Aadhaar से लोन लेना कैसे मुमकिन

Aadhaar कार्ड आपकी पहचान का सबसे बड़ा प्रमाण है। ज्यादातर बैंक और NBFC (फाइनेंस कंपनियां) Aadhaar के जरिए e-KYC करती हैं। e-KYC का मतलब है कि आपकी पहचान ऑनलाइन ही वेरिफाई हो जाती है। Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP आता है और उसी से आपकी पहचान पक्की की जाती है। इससे लोन प्रोसेस तेज हो जाता है।

 

15 लाख रुपए तक का लोन तुरंत, सिर्फ आधार कार्ड पर जाने कैसे

 

Aadhaar से Loan कौन ले सकता

ध्यान रहे की हर व्यक्ति Aadhaar दिखाकर लोन नहीं ले सकता। कुछ जरूरी शर्तें होती हैं। आपकी उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होनी चाहिए। आपके पास वैध Aadhaar कार्ड होना चाहिए। Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी है। आपकी नियमित आमदनी होनी चाहिए (नौकरी या खुद का काम)। अच्छा क्रेडिट स्कोर हो तो लोन जल्दी मिल सकता है। अगर आप ये शर्तें पूरी करते हैं तो आप कई डिजिटल लोन प्लेटफॉर्म पर अप्लाई कर सकते हैं।

See also  ZapMoney Personal Loan, 1 लाख रुपए तक का लोन बस एक चुटकी में, बिना किसी झंझट के

 

Aadhaar से लोन अप्लाई करने का Step-by-Step प्रोसेस

Step 1: सबसे पहले किसी भरोसेमंद बैंक या RBI से रजिस्टर्ड NBFC की वेबसाइट या ऐप पर जाएं। फिर वहां अपना नाम, पता, नौकरी या बिजनेस की जानकारी भरें। Aadhaar नंबर डालें और OTP के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें। कुछ मामलों में PAN कार्ड और बैंक स्टेटमेंट भी अपलोड करने पड़ सकते हैं।

 

आधार कार्ड से मिलेगा 5 मिनट में लोन, जाने कैसे ?

 

 

Step 2:

सारी जानकारी सही होने पर आपको लोन ऑफर दिखेगा। उसमें ब्याज दर, EMI और समय सीमा दी होगी। अगर शर्तें सही लगें तो आप उसे स्वीकार कर सकते हैं। Approval के बाद पैसा सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया जाता है। यह प्रोसेस कुछ मिनटों में पूरा हो जाता है।

 

कितना मिल सकता है लोन

यह आपकी आमदनी और क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता है। कुछ ऐप्स 5,000 रुपये से शुरू करके 5 लाख रुपये तक का Personal Loan देती हैं। अगर आपकी सैलरी अच्छी है और क्रेडिट हिस्ट्री साफ है, तो ज्यादा रकम मिल सकती है।

See also  रेपो रेट में कटौती का आरबीआई ने किया ऐलान, सस्तो होगा लोन तो घट जाएंगी ईएमआई

 

ज़ाइप दे रहा है आधार कार्ड से पैसा, 50 हजार से 2 लाख का लोन तत्काल, जाने कैसे मिलेगा लोन