ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा क्षेत्र के नगला पदम सिंह गांव में शनिवार को एक घर के अंदर मिलीं 5 लोगों की लाशों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मृतक महेश के साले आकाश की शिकायत पर महेश की दो बहनों और एक जीजा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्गापूजा के पंडाल में मची भगदड़, 19 लोगों की मौत, 25 लोग घायल, कुछ की हालत गंभीर, पंडाल का ढांचा टूटने के कारण हुआ हादसा
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मृतक महेश की बड़ी बहन सुनीता और उसका पति शेखर और एक छोटी बहन सपना शामिल हैं। पुलिस की अभी तक की जांच में कथित तौर पर संपत्ति के विवाद में महेश और उसकी पत्नी समेत पांचों लोगों द्वारा आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है।
हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रक में घुसी कार, पूर्व MLA के परिवार के 5 लोगों की मौत
पुलिस के अनुसार, 37 वर्षीय महेश, उसकी पत्नी ललिता (35), बेटी मिष्टी (07) और बेटा लड्डू (11) तथा साक्षत (03) शनिवार सुबह नगला पदम सिंह गांव में स्थित अपने घर में मृत पाए गए थे। पुलिस का दावा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। बताया जा रहा है कि महेश ने मौत के पहले 8 से 10 वॉइस नोट एक मोबाइल से दूसरे मोबाइल पर भेजे थे। इसमें उसने उन लोगों का जिक्र किया था, जिनके ऊपर उसकी उधारी थी और आने वाले दिनों में उसे पैसे लेने थे। सुनीता पर आरोप है कि उसने 80 वर्षीय बुजुर्ग मां को बरगला कर उस घर को अपने नाम करवा लिया था, जिसमें महेश रहता था।
महाराष्ट्र में जहरीली शराब का कहर! 15 लोगों की मौत, कई जिंदगी और मौत के बीच
पुलिस ने आज एक प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि दिनांक 17 अक्टूबर 2026 को रबूपुरा थाना क्षेत्र के नगला पदम गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों के मृत अवस्था में पाए जाने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतकों की पहचान- महेश, उसकी पत्नी ललिता, बेटा लड्डू उर्फ साक्षात, बेटी मिस्टी और बेटा रियांश के रूप में हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतक और उसकी बीवी-बच्चे 16 अक्टूबर 2026 की रात में बाहर से घर आए, खाना खाकर सो गए तथा अगले दिन मृत पाए गए। पुलिस द्वारा एफएसएल एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को घटनास्थल पर बुलाकर जांच कराई गई। पंचनामा की कार्रवाई के बाद पांचों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। सभी मृतकों का डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। डॉक्टरों द्वारा सभी पांचों शवों के विसरा सुरक्षित किए गए हैं, जिन्हें परीक्षण हेतु विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जा रहा है।
यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश का कहर, 52 लोगों की दर्दनाक मौत
पुलिस ने बताया कि आस-पड़ोस के लोगों एवं रिश्तेदारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक महेश की बहन सुनीता ने अपनी माता चंद्रवती को कथित रूप से प्रभावित कर जिस मकान में मृतक महेश अपनी मां के साथ रहता था, उसे अपने नाम करा लिया था। इसकी जानकारी होने पर महेश काफी परेशान रहने लगा था। मृतक महेश के मोबाइल फोन की जांच करने पर उसके द्वारा रिकॉर्ड की गई एक ऑडियो रिकॉर्डिंग प्राप्त हुई। उक्त रिकॉर्डिंग में मृतक महेश द्वारा इस पूरी घटना का जिम्मेदार अपनी बड़ी बहन सुनीता, बहनोई शेखर और छोटी बहन सपना को बताया है। घटना के अनावरण के क्रम में मृतक के घर के आस-पास मौजूद सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर कोई बाहरी व्यक्ति घर में आता नहीं दिखा। मौत के असल कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमॉर्टम कराया गया, जिसमें डॉक्टरों द्वारा विसरा सुरक्षित किया गया है।
दिल दहला देने वाली घटना: एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया ज़हर, सभी की मौत
पुलिस द्वारा इस संबंध में मृतका ललिता के भाई की लिखित तहरीर के आधार पर मृतक महेश के बहनोई शेखर, बहन सुनीता पत्नी शेखर तथा सपना के विरुद्ध थाना रबूपुरा में बीएनएस की धारा 108 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आज तीनों नामजद अभियुक्तों – शेखर उर्फ चंद्रशेखर (50 साल), सुनीता पत्नी शेखर (45 साल) और सपना पत्नी संजीव उर्फ संजू (32 साल) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि सुनीता अपने पति शेखर उर्फ चंद्रशेखर के साथ दिल्ली के शालीमार बाग इलाके के शालीमार गांव की गली नंबर 9 के मकान नंबर सी-04 में रहती है। वहीं उसकी छोटी बहन सपना अपने पति संजीव के साथ दिल्ली के बादली थाना क्षेत्र के खेड़ा कला में रहती है।