पामगढ़ : बेटी की शादी के लिए पैसा दिया उधार, 5 साल माँगा तो सरिया से जमकर पिटा, शिकायत के बाद मामला दर्ज़

जांजगीर जिला के पामगढ़ थाना क्षेत्र में एक अजीब घटना देखने को मिली|  बेटी की शादी के लिए मांगे उधार पैसा को वापस मांगना भारी पड़ गया| 5 साल बाद पैसा वापस मांगने पर लोहे के सरिया से जमकर पिटाई कर दी| परेशान व्यक्ति ने इसकी शिकायत पामगढ़ थाना में है| पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है|

 

पामगढ़ में महिला से छेड़छाड़, आरोपी पहुंचा जेल

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम धाराशिव निवासी पुनीराम धीवर पिता भगाऊराम धीवर 55 साल ने शिकायत में बताया की वह गांव के फागूराम यादव पिता महेत्तर यादव की बेटी का पांच वर्ष पूर्व विवाह हुआ था| तब फागूराम की पत्नी के द्वारा लड़की के विवाह मे रकम की जरूरत पड़ने पर 50000/-रूपये मांगी थी| जिस पर उन्होंने  50000/-रूपये नगद फागूराम की पत्नी को दिया था। एक सप्ताह पूर्व फागूराम की पत्नी से ऊधारी रकम की मांग किया था| तब रकम को देने की बात कही थी।

See also  SC से पूर्व CM बघेल को झटका, कोर्ट बोला– पहले हाईकोर्ट जाइए

 

पामगढ़ में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक का शव, पत्नी के लौटने पर हुआ खुलासा, जाँच में जुटी पुलिस

 

 

दिनांक 17/10/2026 के शाम करीब 05.00 बजे ग्राम धाराशिव के मोंगरा तालाब के पास गया था | तभी फागूराम यादव आवेश मे आया और मां बहन की अश्लील गाली देते हुये बोलने लगा कि तू ऊधार रकम को मांगने वाला कौन होता है| कहकर लोहे के सरिया (राड) मे मारपीट किया है| जिससे उसके कमर मे चोट लगा है। घटना के बाद इसकी शिकायत पामगढ़ थाना में की है| जिस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 115(2), 296 के तहत मामला दर्ज़ कर जाँच में जुटी हुई है|

 

पामगढ़ में नाबालिग बालिका का अपहृत, बालिका को सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार