पामगढ़ में नाबालिग बालिका का अपहृत, बालिका को सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर जिला के पामगढ़ में एक नाबालिग बालिका के अपहृत के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है| पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी धर्मेंद्र काठे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। घटना थाना पामगढ़ क्षेत्र के भदरा की है|

 

पामगढ़ में 2 हजार के लिए नाबालिक की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, नशा मुक्ति केंद्र रायपुर से पुलिस ने पकड़ा, अन्य की तलाश जारी

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पामगढ़ क्षेत्र में एक नाबालिग बालिका के अपहृत के मामले में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए  आरोपी धर्मेंद्र काठे उम्र 35 वर्ष, निवासी भदरा उपर, थाना पामगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

पामगढ़ में शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से अनाचार, शिकायत के बाद आरोपी हुआ गिरफ्तार, पहुंचे जेल

 

घटना का मामला: दिनांक 19.09.26 की रात्रि नाबालिग बालिका के लापता होने की सूचना पर थाना पामगढ़ में अपहरण का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा बालिका को सकुशल बरामद किया गया। विवेचना दौरान आरोपी धर्मेंद्र काठे को पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना घटित करना जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवशी थाना प्रभारी पामगढ़ का सराहनीय योगदान रहा।

See also  स्वच्छता ही सेवा अभियान पर जारी हैं गतिविधियां

 

पामगढ़ में नाबालिग बालिका को शादी का झांसा देकर रेप, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार