CG : सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत, नाराज ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, मौके पर पहुंचे प्रशासन और पुलिस के अधिकारी

कांकेर जिले में नंदनमारा के पास मंगलवार रात सड़क दुर्घटना में दो युवकों की मौत हो गई. घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. नाराज ग्रामीणों ने बुधवार सुबह बाईपास मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है. उनकी मांग है कि बाईपास मार्ग पर लाइट, स्पीड ब्रेकर और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके. चक्काजाम के कारण मार्ग पर आवागमन प्रभावित होने की स्थिति बन गई है. सूचना मिलने पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंचे.

 

CG : तेज रफ्तार टैंकर ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, सगे भाई-बहन की मौत, एक नाबालिग गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

 

अपनी मांगो को लेकर बुधवार सुबह ग्रामीणों ने बाईपास मार्ग पर चक्काजाम कर दिया है, इसमें महिलाएं और बच्ची भी शामिल हैं. उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक चक्काजाम जारी रहेगा. घटना की जानकारी मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे.

See also  सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर हुई कार्यवाही, 21,017 लोगों से 21,64,845 रूपए का कटा चालान

 

CG : प्रसव पीड़ा के दौरान महिला की मौत, दोषियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा, आक्रोशित परिजनों ने किया चक्काजाम

 

दो युवकों की मौत के बाद बाईपास मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं. ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग मार्ग का निरीक्षण कर जरूरी सुधार करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो. काफी समाझइश के बाद एसडीएम भी मौके पर पहुंचे. उनके लिखित आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन समाप्त किया. प्रभावित यातायात को बहाल करने के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं.

 

CG : स्कूल बस की चपेट में आई 2 साल की बच्ची, मौक पर ही मौत, वाहन छोड़कर चालक फरार, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम