पामगढ़ में ताश खेलने के दौरान पैसे के विवाद को लेकर 2 पक्षों में मारपीट, जमकर चले हाथ मुक्का व लाठी, मामला दर्ज़

जांजगीर जिला के पामगढ़ में ताश खेलने के दौरान पैसे के विवाद को लेकर 2 पक्षों में जमकर मारपीट हो गई| घटना में दोनों पक्षों ने थाना में शिकायत दर्ज़ कराई है| पुलिस ने दोनों मामले में धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत जुर्म दर्ज़ कर लिया है| घटना पामगढ़ थाना के ग्राम चण्डीपारा की है|

 

पामगढ़ में सड़क से बेकाबू होकर खेत पर पलटी कार, एक युवक की मौके पर मौत, 2 घायल

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  योगेश कुमार बंजारे पिता संतकुमार बंजारे उम्र 34 वर्ष ग्राम चण्डीपारा वार्ड क्रमांक 03 थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.)  निवासी ने बताया की दिनांक 19/10/2026 के रात्रि करीब 08.40 बजे हमारे मोहल्ले के जयस्तंभ चौक के पास बैठकर तास खेल रहे थे उसी समय हमारे मोहल्ले के आशीष कुमार बंजारे पिता सखाराम बंजारे आया और तुम्हारा क्या पैसा लग रहा हूं कहकर गाली गलौज करने लगा | साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए हाथ मुक्का व लाठी से मारपीट किया है। मारपीट करने से मेरे बांया गाल, गला, सिना, पीठ, दोनो हाथ कोहनी, मुंह, बांया पैर के माड़ी मे चोट लगा है।

See also  प्रगतिशील किसान पुरेंद्र कुमार यादव ने अपनाई आधुनिक तकनीक, धान की खेती में मिले उत्साहजनक परिणाम

 

पामगढ़ में घर घुसकर महिला से रेप, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

 

वही दूसरी ओर आशीष कुमार बंजारे पिता सखाराम बंजारे उम्र 27 वर्ष ग्राम चण्डीपारा वार्ड क्रमांक 03 थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा (छ.ग.) निवासी ने पुलिस को बतया की| दिनांक 19/10/2026 के रात्रि करीब 08.40 बजे  अपने मोहल्ले के जयस्तंभ चौक के पास तास खेल रहा था| उसी समय हमारे मोहल्ले के योगेश कुमार बंजारे पिता संकुमार बंजारे के द्वारा पन्ना लाल डहरिया से अपने उधारी का पैसा मांग रहा था | जिसे मना किया तो मुझे योगेश कुमार बंजारे द्वारा तुम मना करने वाले कौन होते हो कहकर जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट किया है| जिससे मेरे सीना, सिर मे चोट लगा है दर्द हो रहा है।

 

पुलिस ने फ़िलहाल दोनों पक्षों की शिकायत के बाद मामला धारा 115(2), 296, 351(3) के तहत जुर्म दर्ज़ कर लिया है| साथ ही जाँच शुरू कर दी है|

See also  राष्ट्रपति मुर्मू करेंगी बस्तर पंडुम का शुभारंभ, केंद्रीय गृहमंत्री शाह भी तीन दिन छत्तीसगढ़ में रहेंगे

 

पामगढ़ में घर घुसकर ईंट से 3 लोगों पर हमला, जीजा-दीदी और महिला घायल, आरोपी युवक गिरफ्तार