CG : किसान नेता हुआ उठाईगिरी का शिकार, डिक्की से बैग लेकर चोर हुआ फरार, वीडियो आया सामने

धमतरी से उठाईगिरी का एक मामला सामने आया है, जहां किसान नेता उठाईगिरी का शिकार हो गया। शातिर चोर ने उसकी बाइक की डिक्की से पैसों और दस्तावेजों से भरा बैग पार कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फूटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुट गई है।

 

चाम्पा में दिनदहाड़े 60 हजार रुपये की उठाईगिरी, बदमाश ने बाइक की डिक्की से पार कर दी नकदी, घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि किसान नेता लीलाराम साहू आज बैंक से पैसे निकालने के बाद गोल बाजार में सब्जी लेने गया था। इसी दौरान शातिर चोर ने मौका पाकर बाइक की डिक्की में रखे रुपयों से भरा बैग पार कर दिया और फरार हो गया।

 

खड़ी स्कूटी की डिक्की से 18 लाख रुपए की उठाईगिरी, घटना सीसीटीवी फुटेज में कैद, इलाके में हड़कंप

 

See also  10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का परिणाम आज 12 बजे , रिजल्ट देखने के लिए लिंक पर क्लीक करें

जानकारी के मुताबिक, बैग में 44 हज़ार नकद और अहम दस्तावेज थे। पीड़ित ने उठाईगिरी की भनक लगते ही इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और एक दुकान का सीसीटीवी खंगाला, तो एक आरोपी बाइक की डिक्की से बैग निकालते हुए नजर आया। पुलिस ने अब वीडियो के आधार पर आरोपी की तलाश शुरु कर दी है।

 

बिलासपुर के व्यापार विहार में दिनदहाड़े व्यापारी से ढाई लाख रुपए की उठाईगिरी, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

कोतवाली थाना क्षेत्र के गोल बाजार में हुए इस उठाई गिरी का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि एक टोपी पहना आरोपी चालाकी से आसपास का मुआयना करता है और मौका पाकर बाइक की डिक्की से बैग लेकर फरार हो जाता है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है।