रात में सोने से पहले तलवों पर लगाएं तेल, क्या होगा फायदा, जानें आयुर्वेद के अनुसार सही तरीखे कैसे लगाए तेल

दिनभर की भागदौड़, ज्यादा चलने, लंबे समय तक खड़े रहने या लगातार काम के कारण कई लोगों को शरीर में थकान होने लगती है और रात को सोते समय तलवों में दर्द और पैरों में रूखापन होने की समस्या होती है। ऐसे में इससे राहत के लिए कई लोग तलवों में तेल लगाते हैं, लेकिन सोने से पहले पैरों के तलवों में तेल लगाने से क्या होता है? आइए इस बारे में मेवाड़ विश्वविद्यालय में प्रोफेसर एवं प्राकृतिक चिकित्सालय बापू नगर, जयपुर की वरिष्ठ चिकित्सक योग, प्राकृतिक चिकित्सा पोषण और आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. किरण गुप्ता से जानें।

 

50 साल से नहीं सोया यह शख्स, न थकान, न बीमारी, शख्स बना डॉक्टरों के लिए पहेली

तलवों में तेल लगाने के फायदे

डॉ. किरण गुप्ता के अनुसार, रात को सोने से पहले तलवों में तेल लगाने को पादभ्यंग कहा जाता है। इससे शरीर में शरीर के दोषों को बैलेंस करने और स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।

1. अच्छी नींद को बढ़ावा दे

रात को तलवों में तेल लगाने से स्ट्रेस को कम करने, ब्रेन को रिलैक्स करने और नींद की गुणवत्ता में सुधार करने में मदद मिलती है।

See also  चीसी चिप्स चाट का शाम की चाय के साथ उठाएं लुत्फ

2. शरीर को एनर्जी दे

रात को सोने से पहले तलवों में तेल लगाने से शरीर को रिलैक्स करने और शरीर को एनर्जी देने में मदद मिलती है।

3. स्ट्रेस कम करे

रात को तलवों में तेल लगाने से पूरे दिन की स्ट्रेस और एंग्जायटी को कम करने में मदद मिलती है, जो ब्रेन हेल्थ के लिए फायदेमंद है और अच्छी नींद को बेहतर बनाए रखने में मदद मिलती है।

 

डायबिटीज़ मरीजों के लिए सुबह का जादुई नाश्ता: थकान और कमजोरी होगी दूर, ब्लड शुगर रहेगा कंट्रोल

 

 

4. ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करे

रात के समय तलवों में तेल लगाने और मालिश करने से पैरों और शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने, शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने और जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ-साथ इनकी मोबिलिटी को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

5. पैरों की थकान को दूर करे

तलवों की मालिश से पैरों की दिनभर की थकान को दूर करने, रिलैक्स करने, मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द को कम करने में भी मदद मिलती है, जिससे पैरों के दर्द में आराम मिलता है।

See also  30 हजार से कम में लॉन्च हुआ फ्लिप फोन, Ai+ Nova Flip 5G ने मचाई हलचल

6. इम्यूनिटी बूस्ट करे

तलवों पर तेल लगाने से शरीर को रिलैक्स करने के साथ-साथ शरीर की इम्यूनिटी को बूस्ट करने और बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है।

7. स्किन को सॉफ्ट और हेल्दी बनाए

रात को सोने से पहले तलवों में तेल लगाकर इससे मालिश करने से एड़ियों को फटने से रोकने, स्किन को हाइड्रेट करने, स्किन को सॉफ्ट बनाने और स्किन को हेल्दी बनाए रखने में मदद मिल सकती है।

 

लंबी फ्लाइट की थकान होगी गायब! वैज्ञानिकों ने खोजा शरीर को तुरंत तरोताज़ा करने वाला नया फॉर्मूला

 

पादभ्यंग के लिए कौन से तेल का इस्तेमाल करें?

डॉ. किरण गुप्ता के लिए तिल का तेल, नारियल तेल, सरसों का तेल, बादाम का तेल या कोई आयुर्वेदिक तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे स्वास्थ्य समस्याओं से राहत मिल सकती है, लेकिन इनका इस्तेमाल करने से पहले इनकी तासीर पर ध्यान दें और जरूरत के अनुसार इस्तेमाल करें।

डॉक्टर से कब मिलें?

अगर पैरों में लगातार दर्द, सुन्नपन, सूजन, गहरे घाव या एड़ियों में बार-बार दरारें पड़ती हैं, तो डॉक्टर से सलाह लें। सिर्फ घरेलू उपायों पर निर्भर रहने के बजाय समस्या के असल कारण का पता लगाना बेहतर है। पैरों की मालिश करना फायदेमंद होता है, लेकिन घाव, एलर्जी, एड़ियों के इंफेक्शन, पैरों में गर्माहट, दर्द या सूजन आने की स्थिति में सावधान रहें और डॉक्टर की सलाह के साथ तेल मालिश करें।

See also  मॉनसून डिनर गाइड: बारिश में हेल्दी रहने के लिए खाएं ये 5 हल्के और पौष्टिक फूड्स

 

तेजी से वजन बढ़ना और हर वक्त थकान? हो सकता है थायराइड, जानिए इसके 7 बड़े लक्षण

 

 

निष्कर्ष

रात को सोने से पहले पैरों के तलवों पर तेल लगाने से स्किन की देखभाल करने, थकान को दूर करने, शरीर को एनर्जी देने, स्ट्रेस कम करने, ब्रेन को रिलैक्स करने, नींद की गुणवत्ता में सुधार करने, इम्यूनिटी को बूस्च करने, शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाए रखने और पैरों की मांसपेशियों की ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है। ध्यान रहे, इसके लिए सही तेल का चुनाव करें और हल्के हाथ से मालिश करें। ध्यान रहे, किसी भी तरह की परेशानी होने पर तेल लगाना बंद करें। इसके अलावा, स्वास्थ्य से जुड़ी कोई भी परेशानी महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

 

गर्मी में नहीं आती नींद? एक्सपर्ट के ये आसान टिप्स दिलाएंगे सुकून और हटाएँगे थकान