पामगढ़ में महिला कमांडो के साथ शराबियों ने की मारपीट, शिकायत के बाद भी पुलिस ने नहीं लिखी रिपोर्ट, महिला व ग्रामीणों में आक्रोश

जांजगीर जिला के पामगढ़ ब्लॉक के ग्राम नंदेली में दशहरा कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाएं रखने के लिए पहुंची महिला कमांडो के साथ शराबियों ने मारपीट की एक महिला का गला भी दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की गई। अपने साथ हुए अभद्रता वह मारपीट की शिकायत करने पामगढ़ थाना पहुंचे, लेकिन वहां से भी उन्हें बैरंग ही लौटा दिया। जिससे ग्रामीण और महिला कमांडो में रोष व्याप्त है।

 

पामगढ़ में युवती का चुपके से नहाते समय बनाया न्यूड विडियो, 10 हजार वसूलने के बाद भी नहीं रुका ब्लैकमेलिंग का खेल, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

 

दरअसल पामगढ़ जनपद पंचायत के ग्राम नंदेली में पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के द्वारा गाँव में शांति और नशा रोकने के उद्देश्य से महिला कमांडो का गठन किया गया था। महिलाएं हर रोज अपने घरेलू काम से समय निकालकर शाम के समय हाथ में डंडा और सिर पर टोपी पहनकर घर से निकलती है। गांव के गली मोहल्ले में सीटी बजाते हुए ग्रामीणों को गांव में शांति बनाए रखने की अपील करती है साथ ही गांव में हो रहे अनैतिक कार्यों को भी रोकने का प्रयास करती है।

See also  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जनकल्याणकारी सोच और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में सुकमा ने रचा नया कीर्तिमान

 

पामगढ़ में आज चक्काजाम, अनशन में बैठे ग्रामीण की तबीयत, अस्पताल में किया गया शिफ्ट

 

महिला कमांडो ने अपने शिकायत पत्र में बताया की  21 अक्टूबर को नंदेली में दशहरा उत्सव का आयोजन किया गया था| उत्सव के दौरान किसी प्रकार की अनैतिक कार्य ना हो इसके लिए महिला कमांडो अपनी टीम के साथ कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान कार्यक्रम स्थल में कुछ युवक शराब के नशे में धुत्त होकर आपस में लड़ाई हो रहे हैं और महोत्सव का माहौल खराब कर रहे थे| जिसे रोकने के लिए महिलाओं की टीम पहुंचती है लेकिन वहां पर महिला कमांडो को शराबियों द्वारा कोई महत्व नहीं दिया|

 

पामगढ़ में बेनटेक्स के मंगलसूत्र को असली सोना बताकर ज्वेलरी दुकान संचालक से 40 हजार रुपये की ठगी, पुलिस ने दबोचे 2 शातिर ठग

 

व्यक्तियों ने महिला कमांडो समूह की महिलाओं को धमकाते हुए कहा कि वे थाना, कलेक्टर, कमिश्नर या मुख्यमंत्री के पास भी चली जाएं, तब भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकतीं। शराबियों द्वारा उनके साथ अभद्रता करते हुए गाली गलौज करनी शुरू कर देते हैं एक युवक ने महिला कमांडो का गला दबाते हुए धक्का दे कर जमीन में पटक दिया। इसके साथ ही अन्य महिलाओं के साथ मारपीट भी की गई। शराबी युवकों ने महिला कमांडो को रावण के साथ जलाने की धमकी देने लगे।

See also  रायपुर : राजनांदगांव के नागरिक प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से सौजन्य भेंट, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

 

 

महिलाओं ने तत्काल पुलिस को फोन लगाया कुछ देर बाद पामगढ़ पुलिस गांव पहुंची और दूसरे दिन थाने में आकर शिकायत दर्ज करने की बात कही। दूसरे दिन जब महिलाएं बड़ी संख्या में थाना पहुंचती है और लिखित में अपने साथ हुए घटना की शिकायत थाना प्रभारी से करती है। लेकिन थाना प्रभारी का सहयोग महिलाओं को नहीं मिला और दूसरे दिन फिर बुलाया। 23 तारीख को जब महिलाएं थाना पहुंचती है तो उन्हें समझौता करने की बात कही जाती है। लेकिन जब उन्होंने समझौता नहीं करने की बात कही तो 21 तारीख को दिए लिखित शिकायत की प्रति को थाना प्रभारी ले लेते हैं और उन्हें गांव में जाकर आपस में निपटाने की बात करते हुए भेज देते हैं। थाना प्रभारी के इस व्यवहार से गांव के ग्रामीण और महिलाएं काफी आक्रोशित हैं।

 

इस घटना के बाद महिलाए अपने आपको छला हुआ महसूस कर रही है| महिलाओ की थाना में शिकायत नहीं लिखे जाने से ग्रामीण भी नाराज़ हैं| उन्होंने इसकी शिकायत उच्च अधिकारी से करने का मन बना रही है|

See also  बिहान योजना से खिला रत्ना का भविष्य, फूलों की खेती से बनीं सफल उद्यमी