पामगढ़ में नाबालिग की हत्या के फरार 2 आरोपी गिरफ्तार, पैसे के विवाद के बाद चौराहे में पटक-पटक कर उतारा था मौत के घाट, पिता को भी किया था घायल

जांजगीर जिला के पामगढ़ में बीच चौराहे पर पिता और उसके 15 साल के पुत्र के साथ कुछ लोगों ने बेरहमी से मारपीट की घटना को अंजाम दिया है । गंभीर रूप से घायल पुत्र ने इलाज के दौरान मौत हो गई थी | पुलिस ने मामले में फरार चल रहे 2 भाईयों गिरफ्तार किया है|  जबकि मुख्य आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया गया था | घटना पामगढ़ नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 4 की है। घटना थाना से महज़ कुछ ही दुरी पर हुई है |

 

पामगढ़ में महिला से छेड़छाड़, आरोपी पहुंचा जेल

 

दरअसल थाना पामगढ़ थाना क्षेत्र का मामला उधारी के ₹2,000 मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक शिवा उर्फ भोलेशंकर टंडन के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने फरार चल रहे 02 आरोपियों 1. ओमीश कुर्रे उर्फ सोनू पिता स्व. रोहित कुर्रे उम्र 21 साल, 2. मन कुर्रे पिता स्व. रोहित कुर्रे उम्र 19 साल को पकड़ने में सफलता हासिल की है, प्रकरण में मुख्य आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू कुर्रे (26 वर्ष), निवासी पामगढ़ को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। तीनों आपस में भाई है|

See also  राज्यपाल डेका को ‘प्रारंभ‘ पत्रिका का विशेषांक भेंट

 

पामगढ़ में चाकू एवं बेसबॉल स्टिक से 2 युवक पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में भर्ती, 1 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

 

घटना दिनांक 29 अगस्त 2026 की दोपहर की है। आरोपी अविनाश उर्फ मन्नू एवं उसके साथियों द्वारा उधारी की रकम मांगने की बात को लेकर रमेश टंडन उर्फ महेश एवं उसके पुत्र शिवा उर्फ भोलेशंकर के साथ गाली -गलौज करते हुए हाथ-मुक्का एवं लकड़ी के डंडे से मारपीट की गई। हमले में शिवा के सिर, पैर, पीठ एवं कमर में गंभीर चोटें आईं। घायल शिवा का उपचार रायपुर स्थित डीकेएस अस्पताल में चल रहा था, जहां 30 अगस्त 2026 को इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना पामगढ़ पुलिस ने हत्या संबंधी धारा 103(1) बीएनएस सहित अन्य धाराएं जोड़ी गईं।

 

पामगढ़ में 2 हजार के लिए नाबालिक की हत्या का एक आरोपी गिरफ्तार, नशा मुक्ति केंद्र रायपुर से पुलिस ने पकड़ा, अन्य की तलाश जारी

 

See also  छत्तीसगढ़ी लोकगीतों पर थिरके भाजपा सांसद-विधायक, सीएम साय और प्रदेश प्रभारी नबीन ने बजाया मांदर

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन में फरार आरोपियों कि लगातार पतासाजी की जा रही थी इसी कड़ी में फरार आरोपियों को मुखबिर सूचना से पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर घटना घटित करना स्वीकार किए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।  उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, उप निरीक्षक कविता टंडन सउनि कृष्ण कुमार कोशले, सीताराम सूर्यवंशी, बेदराम पटेल थाना पामगढ का सराहनीय योगदान रहा।

 

 

पामगढ़ में बीच चौराहे पर पिता पुत्र की बेदर्दी से पिटाई, पुत्र की मौत, पिता गंभीर, आरोपी फरार, मचा हड़कंप