पचपेड़ी से पामगढ़ आ रहे युवक से मारपीट, बीड़ी नहीं देने पर हुआ विवाद, मामला दर्ज़

जांजगीर जिला के पामगढ़ क्षेत्र का युवक अपने मामा-मामी के घर सुलौनी गया हुआ था| रात में वापसी के दौरान कुछ लोगों ने उनसे बीड़ी की मांग की| बीड़ी नहीं है कहने पर उन लोगों ने उनके साथ हाथ मुक्का झापड व बेल्ट से जमकर मारपीट की| पीड़ित ने इसकी शिकायत पचपेड़ी थाना में की है| पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपियों के खिलाफ धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज़ कर लिया है|

 

बलौदाबाजार में सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से जा भिड़ी यात्रियों से भरी बस, तीन लोगों की मौत, 10 यात्रियों के घायल

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मेउभांठा पामगढ निवासी  दिपेश कुर्रे पिता रेशम कुर्रे उम्र 22 साल ने पुलिस को बताया की दिनांक 22.10.2026 को ग्राम सुलौनी थाना पचपेड़ी अपने दो अन्य दोस्तो के साथ मामा के यहां मामी का तबियत खराब होने से देखने आये थे| रात्रि 09:00 बजे करीबन अपने घर मेउभांठा जाने के लिये निकला| रास्ते मे छोटा पुल के पास पहूंचा था वही पर बाथरूम करने रूका था |

See also  जेवरात व 3 लाख नगदी समेत चोर गिरफ्तार

 

छत्तीसगढ़ में 28 और 29 अक्टूबर को भारी बारिश की संभावना, बंगाल की खाड़ी में बना अवदाब चक्रवाती तूफान, गरज-चमक और बिजली गिरने की भी आशंका

 

कुछ देर बाद वहां पर कुछ लडके लोग आये वही पर बैठकर शराब पीये और मुझसे बीडी मांग करने लगे तो मैने बोला कि मैं बीडी नही पीता हूं मेरे पास नही है और हम लोग अपने मोटर में बैठकर वहां से निकल ही रहे थे कि उसमें से एक लडका अश्लील गाली गुप्तार करने लगा | उसके बाद उसके अन्य साथी लोग आये और एक राय होकर सभी हाथ मुक्का झापड व बेल्ट से मेरे पीठ, कंधा, गला को पकडकर मारपीट किया है| दर्द हो रहा है एवं जान से खत्म कर देंगे बोलकर धमकी दे रहा था मेरे दोस्त लोग मारपीट को बीच बचाव करने आये तो उन लोगों को भी मारपीट किये है|

 

रायपुर में बोलेरो मैक्स पिकअप से 4 करोड़ रुपए बरामद, नकदी देखकर पुलिस भी हैरान, 2 लोग गिरफ्तार, नागपुर जा रही थी रकम

See also  छत्तीसगढ़-बिलासपुर के सरकारी स्कूल में बीयर पीती दिखीं छात्राएं, जन्मदिन पर दोस्तों ने दी थी पार्टी