छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में सोमवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। सिमगा क्षेत्र में ग्राम दरचुरा के पास बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक से जा भिड़ी। हादसा इतना गंभीर था कि बस में सवार तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 8 से 10 यात्रियों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।
बलौदाबाजार में घर पर ही महिला की बेदर्दी से हत्या, वारदात के बाद से पति लापता, धारदार हथियार से हमले की आशंका, जाँच में जुटी पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अंबिकापुर से रायपुर की ओर जा रही रॉयल कंपनी की यात्री बस (CG 04 NM 0859) ग्राम दरचुरा से पहले स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सड़क पर खड़े खराब ट्रक से पीछे से टकरा गई। दुर्घटना के समय बस में करीब 22 यात्री सवार थे।
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा, बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, 5 की मौत
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस, एंबुलेंस और बचाव दल मौके पर पहुंच गए। टक्कर के बाद बस में फंसे घायलों को बाहर निकालने के लिए गैस कटर की मदद ली गई। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल सिमगा भेजने की व्यवस्था की गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। हादसे में जान गंवाने वालों और घायलों की पहचान सहित अन्य विस्तृत जानकारी सामने आना अभी बाकी है।
बलौदाबाजार में भीषण सड़क हादसा: खराब ट्रक से भिड़ी यात्रियों से भरी बस, तीन की मौत
बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। ग्राम दरचुरा के पास यात्रियों से भरी एक बस सड़क किनारे खड़े https://t.co/XBMMGqNttF
— Web Morcha (@WebMorcha) October 26, 2026