CG : बीच सड़क स्कूटी में लगी अचानक आग, चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, मची अफरा-तफरी

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में आज उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती इलेक्ट्रीक स्कूटी में भीषण आग लग गई। चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई, वरना एक बड़ा हाददा हो सकता था। यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में राधा कृष्ण मंदिर के पास हुई है। बताया जा रहा है कि चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी में अचानक आग लग गई, जिससे हड़कंप मच गया। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है।

 

रूह कंपा देने वाले हादसा, रफ्तार के कहर का एक खौफनाक विडियो आया सामने, बालू से भरा भारी ट्रक ने स्कूटी को मारी टक्कर

 

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि स्कूटी में आग कीतनी भीषण है। स्कूटी धू-धूकर जल रही है और धुएं का काला गुबार निकल रहा है। इतना ही नहीं आसपास लोगों की भीड़ भी लगी हुई है।

 

 

 

See also  रायपुर में IPL का रोमांच: आज से शुरू होगी टिकट बिक्री, फैंस में उत्साह