जांजगीर जिला के मुलमुला थाना क्षेत्र में एक युवक हाथ में छुरा रखकर आने- जाने वाले लोगो को डरा रहा था| सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को घेराबंदी कर पकड़ा| आरोपी युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही कर न्यायिक रिमांण्ड पर भेजा गया है| घटना मुलमुला थाना क्षेत्र के नरियरा रोड़ में हनुमान मंदिर के सामने आम रोड की है|
मुलमुला में आपसी रंजिश को लेकर 2 परिवारों में जमकर मारपीट, कई महिला पुरुष घायल, 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज़
पुलीस से मिली जानकारी अनुसार पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क एंव अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अकलतरा श्री डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह, के मार्गदर्शन में क्षेत्र में आपराधिक किस्म के व्यक्तियों पर लगातार निगरानी रखकर कार्यवाही करने के निर्देश पर थाना मुलमुला द्वारा मुखबीर सूचना पर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की कार्यवाही की गयी।
मुलमुला में पहले मेरे खेत की होगी धान कटाई, 2 पक्षों में ठनी, एक की जमकर पिटाई
इसी कड़ी में दिनांक 27.10.2026 को मुखबिर सूचना मिला कि मुलमुला निवासी चंद्रकांत नवरंगे नामक व्यक्ति मुलमुला नरियरा रोड़ में हनुमान मंदिर के सामने आम रोड पर अपने हाथ में नंगी छूरा रखकर, छूरा को लहराकर आने जाने वाले लोगो को डरा धमकाकर भय कारित कर रहा है मुखबिर के बताये स्थान पर घेरा बंदी कर रेड कार्यवही किया आरोपी के कब्जे से एक नग लोहे का छूरा को जप्त कर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक शिवानंद सिंह थाना प्रभारी मुलमुला, प्रशिक्षु उनि रितेश परमा, सउनि नजीर हुसैन, आर. सनोहर जगत, राजेश कश्यप का सराहनिय योगदान रहा।
मुलमुला में आत्महत्या के लिए उकसाने वाले फरार प्रेमी गिरफ्तार, चंडीगढ़ में छुपा था आरोपी