दूध मांगने पर हलवाई ने 6 साल के बच्चे को बैठाया गर्म कढ़ाई पर, चीखता रहा बच्चा हंसता रहा दरिंदा, बच्चे की हालत गंभीर, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अलीगढ़ में एक हलवाई ने 6 साल के बच्चे के साथ बर्बरता की. बच्चे के दूध मांगने पर हलवाई ने उसे गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया. बच्चे के चीखने चिल्लाने पर दुकानदार हंसने लगा. इसमें बच्चे का कमरे के नीचे का हिस्सा बुरी तरह जल गया. बच्चा जख्मी हालत में अपने परिवार के पास पहुंचा. जहां उसने परिजनों को मामले से अवगत कराया. बच्चे को आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देहली गेट थाना क्षेत्र के नगला महताब निवासी सुंदरलाल का 6 वर्षीय बेटा घर से दूध लेने के लिए निकला था. वह स्थानीय बाजार में एक हलवाई की दुकान पर पहुंचा और उसने दुकानदार से दूध मांगा. दुकान पर कुछ देर इंतजार करने के बाद जब बच्चे को दूध मिलने में देरी हुई, तो उसने दुकानदार से थोड़ा जल्दी दूध देने के लिए कह दिया.

See also  देश के बड़े शहरों में खत्म हो रही जमीन, बढ़ती आबादी के बीच कहां रहेंगे लोग?

10 वर्षीय बच्चे के साथ हैवानियत, जंगल में 12 घंटे तक पेड़ से बांधकर पिटाई, शिकायत के बाद आरोपी की तलाश में पुलिस

 

 

बस इतनी सी बात पर दुकानदार लल्लू आगबबूला हो गया और उसने गुस्से में सारी मानवीय मर्यादाएं ताक पर रख दीं. आरोपी ने अपनी दुकान पर रखी बेहद गर्म और उबलती हुई कढ़ाई के पास खड़े मासूम को जबरन उठाया और सीधे गर्म कढ़ाई पर बैठा दिया. अत्यधिक गर्मी के कारण बच्चे के शरीर का निचला हिस्सा बुरी तरह झुलस गया.

कढ़ाई पर बैठते ही बच्चा दर्द से तड़प उठा और बुरी तरह चीखने-चिल्लाने लगा. लेकिन उस क्रूर दुकानदार का दिल बिल्कुल नहीं पसीजा. मासूम की चीख-पुकार और दर्द को देखकर भी आरोपी को दया नहीं आई, बल्कि वह तड़पते हुए बच्चे को देखकर हंसता रहा. किसी तरह जान बचाकर और बुरी तरह जख्मी हालत में बच्चा रोते हुए अपने घर पहुंचा और परिजनों को पूरी आपबीती सुनाई. बच्चे की हालत देखकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई, उन्होंने आनन-फानन में उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है.

See also  भाजपा ने हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए अपना ‘संकल्प पत्र’ जारी किया, नायब सैनी ने कहा- पूरे होंगे वादे

 

 

खेल रहे एक छोटे बच्चे के सामने आया एक जहरीले सांप, बच्चा बेखौफ होकर उसी से खेलने लगा, हैरान कर देना वाला विडियो

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत अस्पताल पहुंची और पीड़ित परिवार से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली. बच्चे के पिता सुंदरलाल की शिकायत पर देहली गेट थाने में आरोपी दुकानदार लल्लू के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने जिला अस्पताल में बच्चे का डॉक्टरी परीक्षण भी कराया है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है और आरोपी दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

 

 

मूछों वाले बच्चे ने लिया जन्म, सोशल मिडिया पर बना चर्चा का विषय, देखें विडियो