पामगढ़ कार को रुकवाकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग, मना करने पर 2 युवक ने की कार सवार की पिटाई, मामला दर्ज़

जांजगीर चांपा जिला के पामगढ में 2 युवकों ने कार सवार को रुकवाकर शराब पीने के लिए पैसे की मांग की| पैसे देने से मनाकर करने पर दोनों युवक ने उसकी जमकर पिटाई कर दी| पीड़ित ने इसकी शिकायत पामगढ़ थाना में की है| पुलिस ने मामले में धारा 115(2)-BNS, 119(1)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत जुर्म दर्ज़ कर लिया है| घटना ग्राम कोसिर पुल के पास के पास की है|

 

CG : शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर दूकानदार को चाकू से ताबड़तोड़ हमला, गंभीर हालत में भर्ती 

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिलहरण भारद्वाज पिता स्व.दुलारी भारद्वाज उम्र 46 वर्ष ग्राम जोरैला थाना पामगढ ने बताया की दिनांक 29/10/2026 को मै अपने कार क्रमांक CG-11-AD-3272 से शाम को ससहा से मुर्गा को कटवाकर वापस घर आ रहा था|  शाम करीब 06.00 बजे ग्राम कोसिर पुल के पास पहुंचा था उसी समय पुल के पास ग्राम कोसिर के राहुल सोनवानी, वाशु सोनवानी आये और गाड़ी को रूकवाकर मुझसे शराब पीने के लिये पैसा मांगने लगे जिसे मै पैसा देने से मना किया तो वे दोनो मुझे मां बहन की गंदी गंदी गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देते हुये लोहे के वस्तु से मारने की धमकी देकर मारपीट किये है| जिससे बाया हाथ के अंगुठा, अंगुली, पीठ, बाया गाल के पास चोट लगा है।

See also  जांजगीर में नाबालिक लड़की को डरा धमकाकर आरोपी करता रहा रेप, आरोपी युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

जांजगीर में शराब पीने के लिए पैसे नहीं देने पर पत्नी की बेदम पिटाई, छुड़वा रहे बेटा-बेटी को भी पीटा