ठंड शुरू होते ही एक चीज लगभग हर घर में दिखाई देने लगती है, धूप में बैठे लोग और हाथ में मूंगफली. गप्पें चल रही हैं, मूंगफली छिल रही है और पता ही नहीं चलता कि कब एक मुट्ठी से पूरी प्लेट खाली हो गई. लेकिन तभी कोई न कोई सलाह देने वाला मिल जाता है, “ज्यादा मत खाना, इसमें बहुत फैट होता है, दिल के लिए अच्छा नहीं है.”
अब सवाल ये है कि क्या सच में मूंगफली खाने से नसों में चिकनाई जमने लगती है या फिर यह सिर्फ सालों से चली आ रही एक धारणा है? आइए आसान भाषा में जानते हैं कि मूंगफली और दिल की सेहत के बीच आखिर क्या रिश्ता है.
जिम में भारी वर्कआउट से बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, एक्सपर्ट की चेतावनी
मूंगफली और कोलेस्ट्रॉल:
अक्सर लोग सोचते हैं कि मूंगफली में बहुत तेल होता है, इसलिए यह कोलेस्ट्रॉल बढ़ा देगी, लेकिन सच थोड़ा अलग है. दरअसल, कोलेस्ट्रॉल उन चीजों में पाया जाता है जो जानवरों से मिलती हैं, जैसे दूध, मक्खन, घी, अंडा या मांस. मूंगफली एक पौधे से मिलने वाला खाद्य पदार्थ है, इसलिए इसमें खुद का कोलेस्ट्रॉल नहीं होता.
हां, इसमें फैट जरूर होता है, लेकिन हर तरह का फैट नुकसानदायक नहीं होता. मूंगफली में मौजूद ज्यादातर फैट अनसैचुरेटेड फैट होता है, जिसे दिल के लिए बेहतर माना जाता है.
मूंगफली खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को कम करने में मदद कर सकती है. वहीं, अच्छा कोलेस्ट्रॉल HDL बनाए रखने में भी इसका योगदान माना जाता है. इसी वजह से सीमित मात्रा में मूंगफली को हार्ट-फ्रेंडली स्नैक माना जाता है.
Fatty Liver को न करें नजरअंदाज! बढ़ सकता है हार्ट अटैक का खतरा, दिखें ये लक्षण तो तुरंत जाएं डॉक्टर के पास
मूंगफली के फायदे:
इसे यूं ही गरीबों का बादाम नहीं कहा जाता. इसके अंदर सेहत का पूरा खजाना छिपा है,
मूंगफली खाने का सबसे सही तरीका:
- सादी भुनी मूंगफली खाएं: बिना नमक वाली और छिलके के साथ भुनी हुई मूंगफली सबसे बढ़िया रहती है.
- भिगोकर खाना: रात को एक मुट्ठी मूंगफली पानी में डालकर छोड़ दें और सुबह खाली पेट खाएं. इससे पेट को ठंडक मिलती है और सारे पोषक तत्व आसानी से पच जाते हैं.
- हिसाब से खाएं: दिनभर में एक छोटी मुट्ठी यानी करीब पच्चीस से तीस ग्राम से ज्यादा न खाएं.
नॉर्मल कोलेस्ट्रॉल होने पर भी आ सकता है हार्ट अटैक?, जाने क्या कहते हैं एक्सपर्ट